Betul Nagar Palika News: बैतूल में नगर पालिका अलर्ट मोड पर, CMO के सख्त निर्देश- 24 घंटे रहे एक्टिव, नेहरू पार्क का होगा कायाकल्प
Betul Municipal Corporation News: Municipality in Betul on alert mode, strict instructions from CMO – remain active 24 hours, Nehru Park will be rejuvenated

Betul Nagar Palika News: बैतूल में नगर पालिका ने शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े अमले को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नेहरू पार्क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जरूरी सेवाओं पर 24 घंटे निगरानी
नगर पालिका परिषद बैतूल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने आदेश जारी कर आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक जल आपूर्ति, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारी मुख्यालय पर ही रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
मोबाइल चालू रखना अनिवार्य
सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल फोन लगातार चालू रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। इसके साथ ही नगर पालिका की सभी शाखाओं में लंबित फाइलों को अवकाश दिवसों को छोड़कर अधिकतम 72 घंटे के भीतर निपटाना अनिवार्य किया गया है। आदेश में यह भी साफ कर दिया गया है कि लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : MP Government Job Rules: एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, यह खास शर्त हटाने की तैयारी
नेहरू पार्क का किया निरीक्षण
विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर शनिवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष महेश राठौर, वार्ड पार्षद वर्षा बारस्कर और नगर पालिका के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में पार्क में गंदगी और लंबे समय से जमा कचरा मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए।
फाउंटेन और झूलों की मरम्मत जल्द
निरीक्षण के दौरान बंद पड़े फाउंटेन और खराब हो चुके झूलों को जल्द ठीक कराने के लिए इंजीनियरों को निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने माना कि पार्क का ढांचा काफी पुराना हो चुका है और केवल सामान्य मरम्मत से स्थिति में बड़ा सुधार संभव नहीं है।
- यह भी पढ़ें : India Lockdown Rumours: पश्चिम एशिया तनाव: लॉकडाउन और पेट्रोल संकट की अफवाह पर सरकार का बड़ा खुलासा
आधुनिकीकरण के लिए नई योजना बनेगी
पार्क के समग्र विकास के लिए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट की मदद से नई योजना तैयार करने और विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद शासन से आवश्यक बजट की मांग की जाएगी। तब तक पार्क में रोशनी, पानी, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के झूलों जैसी मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से संचालित रखने के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



