बैतूल अपडेट

Betul Murder News: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सागौन का डंडा बरामद

Betul Murder News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में भैंस पर जादू-टोने के संदेह में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 24 मई 2025 को फरियादिया जानकी पति फलवनशाह धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम वामला, थाना लावाघोघरी, जिला छिंदवाड़ा ने थाना मुलताई में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उस दिन ग्राम सर्रई निवासी संतोष उर्फ बल्लू पवार पिता सावन्या पवार, फरियादिया के पिता झनीराम उइके के पास कैलाश पठाड़े के खेत में आया।

जादू-टोने की बात को लेकर मारपीट (Betul Murder News)

इसके बाद आरोपी ने भैंस पर जादू-टोना करने की बात को लेकर झनीराम से गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और सागौन की लकड़ी के डंडे से मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 528/25 धारा 296, 351(3), 115(2) BNS तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(VA), 3(1)(ZB), 3(2)(V) SC/ST एक्ट एवं धारा 109(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपचार के दौरान अस्पताल में मौत (Betul Murder News)

उपचार के दौरान पीड़ित झनीराम उइके पिता सोमलाल उइके, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सर्रई की 21 जून 2025 को जिला अस्पताल बैतूल में मृत्यु हो गई। जिस पर मर्ग कायम कर धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। प्रकरण की विवेचना एसडीओपी मुलताई द्वारा की जा रही है।

दुनावा से किया आरोपी को गिरफ्तार (Betul Murder News)

प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। लगातार सुरागरसी-पतासाजी कर मुखबिर सूचना पर आरोपी संतोष उर्फ बल्लू पवार पिता सावन्या पवार उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम सर्रई को ग्राम दुनावा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर सागौन का डंडा भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल मुलताई भेजा गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका (Betul Murder News)

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी मुलताई एसके सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक सनिल सरेयाम, आरक्षक विशाल, रामचंद्र आहके, अभिषेक वाडिवा, अजय ग्यानशवंशी एवं सायबर सेल आरक्षक गुलाब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (Betul Murder News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button