बड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

Betul Murder News : खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Betul Murder News: Dead body of youth found in suspicious condition in field, suspicion of murder, police engaged in investigation.

Betul Murder News : खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Betul Murder News : खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul Murder News : बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलई में बुधवार रात में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलई निवासी बंटी उर्फ चंद्रशेखर नागले 33 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में शव गांव के ही पास खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। (Betul Murder News)

ग्रामीणों और सूत्रों की माने तो युवक की हत्या की गई है। युवक के खेत जाने के रास्ते में अन्य किसान की गन्ना बाड़ी के खेत में युवक का शव मिला है। ग्रामीण बताते हैं कि युवक का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया गया है। साथ ही शव के पास दो पत्थर भी खून से सने पड़े हुए हैं। (Betul Murder News)

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच मे जुट गई है। अब यह हत्या है कि और किसी कारण से मौत हुई है, यह पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। (Betul Murder News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button