बड़ी खबरें

Betul Murder News: बैतूल में महिला की चाकू मार कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, एसपी पहुंची मौके पर

Betul Murder News: बैतूल में महिला की चाकू मार कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, एसपी पहुंची मौके पर

Betul Murder News:  मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में एक 40 से 45 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला दिव्यांग थी और सब्जी बेच कर गुजारा करती थी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर एसपी सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले गुरुवार शाम को एक बस का टायर फटने से दो यात्री युवक घायल हो गए। इनमें से एक को नागपुर रेफर किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल शहर के सदर क्षेत्र में डॉन बास्को के पास रहने वाली महिला मीराबाई कांगले की हत्या की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। बताया जाता है कि महिला की हत्या उसी के घर में घुस कर की गई है। महिला मीरा बाई अपने बेटे के साथ रहती थी। वह सब्जी बेच कर गुजारा करती थी। उसका बेटा किसी काम से भोपाल गया था।

इसी बीच किसी ने महिला की उसी के घर में हत्या कर दी। मीराबाई की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला दिव्यांग थी और कुछ समय पहले ही उसे प्रशासन द्वारा व्हील चेयर भी उपलब्ध कराई गई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल सदर डॉन बॉस्को का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि में धारदार चाकू से हत्या (Betul Murder News) करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रसाद द्वारा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए एवं जल्द से जल्द आरोपी का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Betul Murder News: बैतूल में महिला की चाकू मार कर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, एसपी पहुंची मौके पर

बस का टायर फटने से दो युवकों के पांव फ्रैक्चर

एक बस का टायर फूटने से उसमें सवार 2 युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक भोपाल से बैतूल आ रही यात्री बस का गुरूवार की शाम को सोनाघाटी के पास टायर फट गया। टायर फटने से धमाका हुआ और टायर के ऊपर वाले हिस्से में सीट पर बैठे दो युवक घायल हो गए है। घायलों में गाडरवाड़ा निवासी तीरथ पाठक और बैतूल के बघोली निवासी गंगाधार डांगे शामिल हैं।

हवा के प्रेशर से फट गई मोटी चादर

घायल युवक ने बताया कि जैसे ही टायर में धमाका हुआ, टायर के ऊपर लगी टीन की चादर फट गई। यह टीन उनके पैर में लग गई। घटना में दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो चुके हैं। युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। तीरथ को गंभीर चोट आने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती गंगाधर डांगे ने बताया कि वह नर्सिंग कॉलेज आठवां मिल से बस में सवार होकर बैतूल आ रहा था। इसी दौरान टायर फटने से हादसा हो गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button