बैतूल अपडेट

Betul Me Tendua : अब बैतूल में तेंदुए की मौत, चोपना क्षेत्र के जंगल में मिला शव, जांच में जुटा वन विभाग

Betul Me Tendua : Now leopard died in Betul, dead body found in the forest of Chopna area, forest department engaged in investigation

Betul News : अब बैतूल में तेंदुए की मौत, चोपना क्षेत्र के जंगल में मिला शव, जांच में जुटा वन विभागBetul News : (बैतूल)। बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र के जंगल में रविवार शाम को एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए का यह शव बादलपुर क्षेत्र के जंगल में मिला है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। देर शाम इसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके के लिए रवाना हो गया था। तेंदुए की मौत प्राकृतिक है या और किसी कारण से हुई है, यह पीएम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बादलपुर के जंगल में कंपार्टमेंट नंबर 413 में तेंदुए का शव मिला है। यह इलाका वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है। जिसके बाद निगम के अमले को सूचित किया गया है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने तेंदुए का शव मिलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने वन अमले को इसकी जानकारी दी। शव बादलपुर से करीब 5 किमी दूर जंगल और एक खेत के किनारे मिलना बताया जा रहा है।

वयस्क है तेंदुआ, सभी अंग सुरक्षित

बताया जाता है कि जंगल में मिला शव वयस्क तेंदुए का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुए का पूरा शव सुरक्षित है। उसका कोई अंग मिसिंग नहीं है। लेकिन, यह वन विभाग की और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

Related Articles

Back to top button