मंडी भाव

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आवक घटी, गेहूं-मक्का के भाव में तेजी, चना-गुल्ली गिरे

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 5 अगस्त को आवक में और कमी दर्ज की गई है। आज मात्र 3519 बोरे आवक मंडी में हो सकी है। यह कल की 5380 बोरे से काफी कम है। दूसरी ओर आज मंडी में कृषि उपजों के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

बैतूल मंडी में आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की हुई है। गेहूं की कुल 1797 बोरे आवक हुई है। इसके बाद पीले सोयाबीन की 1053 बोरे आवक हुई है। इनके अलावा चना की 54, मक्का की 441, सरसो की 27, मूंग की 25, उड़द की 15, तुअर की 7 और गुल्ली की 200 बोरे आवक हुई।

betul mandi bhav today

गुल्ली और चना के भाव में कमी (Betul Mandi Bhav Today)

आज बैतूल मंडी में चना और गुल्ली के भाव में गिरावट देखी गई। कल चना के उच्चतम भाव 5971 रुपये तक पहुंचे थे वहीं आज यह 5901 रुपये तक ही पहुंच पाए। इसी तरह गुल्ली के भाव कल 4791 रुपये तक पहुंचे थे। वहीं आज यह 4760 रुपये तक ही पहुंच सके।

गेहूं के भाव में फिर आई तेजी (Betul Mandi Bhav Today)

गेहूं के भाव में आज मंगलवार को भी तेजी देखी गई है। आज गेहूं के उच्चतम भाव 2727 रुपये रहे। वहीं कल यह 2714 रुपये तक ही पहुंच पाए थे। इसी तरह पीले सोयाबीन में भी तेजी देखी गई। यह कल 4800 रुपये तक ही पहुंची थी, लेकिन आज इसके उच्चतम भाव 4900 रुपये रहे।

betul mandi bhav

मक्का के भाव में बेतहाशा इजाफा (Betul Mandi Bhav Today)

मक्का के भाव में आज बेतहाशा तेजी देखी गई। कल मक्का के अधिकतम भाव 2300 रुपये तक ही जा पाए थे। इसके विपरीत आज यह 2500 रुपये तक पहुंचे। इसी तरह सरसो के भाव कल 6591 रुपये तक ही गए थे। वहीं आज यह 6700 रुपये तक पहुंचे।

मूंग-उड़द की यह स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

मूंग और उड़द के भाव भी आज बढ़े हैं। मूंग के भाव कल 7600 रुपये तक ही गए थे। वहीं आज यह 7751 रुपये तक पहुंचे। उड़द के भाव कल 6200 रुपये तक गए थे, वे आज 6201 रुपये तक ही पहुंचे। तुअर के भाव कल के 5850 रुपये के मुकाबले आज 6001 रुपये तक जा पाए।

बैतूल मंडी में 5 अगस्त की आवक और भाव की स्थिति… (Betul Mandi Bhav Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button