बैतूल अपडेट

Betul Loksabha Chunav: अब इस तारीख को होंगे बैतूल संसदीय क्षेत्र में चुनाव, ECI ने घोषित किया नया शेड्यूल

Betul Loksabha Chunav: Now elections will be held in Betul parliamentary constituency on this date, ECI announced new schedule

Betul Loksabha Chunav: (बैतूल)। एक प्रत्याशी के निधन के बाद मध्यप्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब चुनाव आयोग ने चुनाव की नई तारीख और कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में अब चुनाव 7 मई को होंगे।

बैतूल में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होने थे। यहां नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जा चुके थे। इस बीच मंगलवार को बसपा प्रत्याशी का निधन हो गया। इससे चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। अब बुधवार को चुनाव आयोग ने यहां चुनाव के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है।

Betul Loksabha Chunav: अब इस तारीख को होंगे बैतूल संसदीय क्षेत्र में चुनाव, ECI ने घोषित किया नया शेड्यूल
Betul Loksabha Chunav: अब इस तारीख को होंगे बैतूल संसदीय क्षेत्र में चुनाव, ECI ने घोषित किया नया शेड्यूल

यह है नया चुनाव कार्यक्रम (Betul Loksabha Chunav)

नए चुनाव कार्यक्रम के तहत बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से जमा होंगे। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात मतदान 7 मई को होगा। मतगणना पहले की तरह 4 जून को ही होगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button