Betul Latest News : नाबालिग युवती के विवाह की हो रही थी तैयारी, पुलिस और चाइल्ड केयर टीम ने रुकवाया

Betul Latest News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई शहर के शारदा नगर में पांढुर्णा की एक नाबालिग युवती का विवाह किए जाने की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना जैसे ही बैतूल के चाइल्ड केयर एनजीओ को मिली, वैसे ही एनजीओ के सदस्य मुलताई पहुंचे।
उन्होंने मुलताई पुलिस सहित महिला बाल विकास विभाग की मदद से बालिका के परिजनों को समझाइश दी है कि नाबालिक का विवाह न करे। इस पर परिजनों ने 17 दिसंबर को होने वाले विवाह को स्थगित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शारदा नगर में 17 साल 8 महीने की एक नाबालिग की शादी की तैयारी की जा रही थी। नाबालिक पांढुर्णा की रहने वाली है एवं अपने मामा के घर मुलताई आई हुई थी। बैतूल के चाइल्ड केयर एनजीओ को इसकी जानकारी मिली। (Betul Latest News)
इसके बाद चाइल्ड केयर के सदस्य मुलताई थाना पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई प्रज्ञा शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। टीआई ने तुरंत ही पुलिस की एक टीम मौके के लिए चाइल्ड केयर संस्था के सदस्यों के साथ रवाना की। (Betul Latest News)
पुलिस और चाइल्ड केयर संस्था के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाया।टीम को बच्ची के परिजनों ने बताया कि 17 दिसम्बर को विवाह होना था। लेकिन, फिलहाल विवाह स्थगित कर दिया गया है। अब जब बच्ची बालिग होगी उसके बाद ही विवाह किया जाएगा। (Betul Latest News)
- Read Also : Brain Teaser Maths Test: सिर्फ जीनियस ही गणित की इस पहेली को सॉल्व कर सकेंगे, 99% लोग नहीं दे पाएं सही जवाब
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें http://betulupdate.com



