Betul Land Demarcation Clash: बैतूल में सीमांकन के दौरान बवाल, राजस्व विभाग की टीम पर पथराव, पुलिस अफसर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष घायल
Betul Land Demarcation Clash: Chaos during demarcation in Betul, Revenue Department team pelted with stones, police officer and BJYM district president injured

Betul Land Demarcation Clash: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जमीन के सीमांकन को लेकर तनाव अचानक हिंसा में बदल गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम पर हुए पथराव से हालात बिगड़ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए और प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
सीमांकन के दौरान हुआ विवाद
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मोसी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे राजस्व विभाग की टीम जमीन की नाप-जोख के लिए पहुंची थी। टीम के साथ पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। जैसे ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद कुछ आदिवासी परिवारों ने इसका विरोध जताया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
चौकी प्रभारी और जिलाध्यक्ष घायल
इस अचानक हुए हमले में मासोद चौकी प्रभारी रणधीर राजपूत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे को चोटें आई हैं। दोनों को सिर और पैरों में पत्थर लगने से चोट पहुंची। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News: नहा रही लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके से हटानी पड़ी पूरी टीम
घटना के समय तहसीलदार सहित राजस्व विभाग का अमला और करीब आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे। सीमांकन के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई गई थी। लेकिन पत्थरबाजी इतनी तेज हो गई कि टीम को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से हटना पड़ा।

अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायलों को पहले इलाज के लिए महाराष्ट्र के वरूड़ ले जाया गया, इसके बाद उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
- यह भी पढ़ें : Betul murder case: पत्नी पर था किसी से फोन पर बात करने का शक, लाठियों से पीट-पीट कर कर दी हत्या
32 लोगों पर दर्ज हुआ मामला
मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के अनुसार इस मामले में 22 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




