अच्छी पहल : बूस्टर डोज लगवाकर सरपंच और पंचों ने ग्रहण की शपथ, ग्रामीणों को किया प्रेरित
▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मासोद के नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और पंचों ने अनूठे अंदाज में शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ ग्रहण के पूर्व सामूहिक रूप से कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाया। इसके साथ ही आमजन को भी जिम्मेदारी से बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच संगीता धोटे सहित उपसरपंच और पंचों ने ग्राम विकास एवं पंचायत अधिनियम के तहत पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। ग्राम पंचायत सचिव उत्तम मगरदे ने सरपंच, उप सरपंच और पंचों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान एएनएम निर्मला पवार ने सरपंच और पंचों को कोरोना का बूस्टर डोज लगाया। सरपंच संगीता धोटे ने भी सभी ग्रामीणों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। वहीं सभी के सहयोग से ग्राम में विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
बिरुलबाजार में सरपंच-पंचों को भेंट किए पौधे
प्रभातपट्टन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरुलबाजार में शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और पंचों को पौधे भेंट किए गए। सरपंच जीवन बनकर, उप सरपंच रेखा साहू और पंचों को सेवानिवृत्त व्याख्याता ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत सचिव देवीदास पाटिल और सहायक सचिव सरिता दोड़के ने सरपंच, उप सरपंच, पंचो के साथ कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य ज्योति बनाइत को पौधे भेंट किए।
कार्यक्रम में पंच माया अलोने, गोविंदराव साहू, रमेश सोनी, मतिया वाड़िवा, इंदु चौकीकर, हेमलता लघवे, सचिन बनाईत, तानू पाटील, लक्ष्मी दोड़के, विजय बनकर, संगीता चरपे, शंकर कनेरे, अर्चना घोरसे, सरिता बनकर, देवेन्द्र बनकर, शबाना बी परवीन, रीता सराटकर, दीक्षा वाड़बूदे, मोहित पवार, डीआर पाटील, स्वच्छता प्रेरक रेशमा खान, जेडी पाटील, श्याम बनकर, किसन बनकर, दिलीप कनेरे, राहुल जैन, मनोज साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



