Betul IPL Satta: अब भैंसदेही पुलिस के हत्थे चढ़ा आईपीएल का सटोरी, मोबाइल पर ले रहा था बुकिंग, तीन साथियों पर भी मामला दर्ज
Betul IPL Satta: Now IPL bookie caught by Bhainsdehi police, was taking bookings on mobile, case registered against three companions
Betul IPL Satta: (बैतूल)। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश पर जिले में आईपीएल के सट्टे पर लगातार कार्रवाई जारी है। अब पुलिस ने भैंसदेही क्षेत्र में एक आईपीएल के सटोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल पर बुकिंग ले रहा था। इससे पहले भी जिले में आईपीएल कई सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि 10 मई को रात्रि करीबन 10.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुदगांव बस स्टैण्ड के पास पान ठेले पर आईपीएल क्रिकेट मैच (चेन्नई और दिल्ली टीमों) की हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर मोबाईल फोन से बुकिंग ले रहा है व खेल रहा है। मुखबिर के बताए स्थान गुदगांव बस स्टैंड पर पान की दुकान के पास जाकर छिपकर देखा तो एक व्यक्ति हाथ में बड़ा मोबाईल लिये था। मोबाईल में देखकर लोगों से बात करता हुआ दिखा। एक व्यक्ति कॉपी में लिखते हुए दिखाई दिया। उक्त दोनों की पुलिस पर नजर पड़ी तो वे भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा तथा एक व्यक्ति रात में अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला।
- Also Read: Betul News: बोथी, सिहार के ग्रामीण बोले रोड नहीं तो वोट नहीं; कलेक्टर के आश्वासन के बाद माने
पकड़ा गया आरोपी राकेश उर्फ भोला पिता सुरेश बचाहे उम्र 23 साल निवासी गुदगांव (डेरे) है। जिससे आईपीएल क्रिकेट का सट्टा तथा बुकिंग के बारे में पूछा गया। इस पर उसने बताया कि मैं दोस्त सागर पिता राजू बारस्कर निवासी ग्राम गुदगांव के साथ क्रिकेट सट्टा में रूपये-पैसे का दांव लगा कर सट्टे की बुकिंग करते हैं। बुकिंग के बाद ग्राम सावलमेंढा का सतीष जायसवाल और आठनेर के रामा द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान आईपीएल मैच का सट्टा खेलना तथा खिलाया जाना बताया। गुदगांव के सागर बारस्कर व स्वयं के अलग-अलग मोबाईल नंबरों से आईपीएल क्रिकेट सट्टा का पैसे देना, प्राप्त करना तथा सट्टा खेलना एवं खिलाना बताया। सागर व भोला उर्फ राजेश ने अलग-अलग मोबाइल नम्बर से चुकारा देना बताया।
आरोपी राकेश के पास विवो कंपनी एवं रेडमी कम्पनी के दो मोबाइल फोन मिले, जिन्हें चेक किया गया। फोन में रिकॉर्डिंग व फोन लगाकर रूपये पैसों का दांव लगाकर आईपीएल सट्टा खेलकर अलग-अलग दिनांक, समय एवं राशि के कुल 1,37,000 (एक लाख सैतीस हजार रुपये का लेन देन कॉपी में लेख होना पाया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राकेश पिता सुरेश बचाहे निवासी गुदगांव एवं मौके से फरार हुए उसके साथी सागर बारस्कर निवासी गुदगांव के साथ ही रामा और सतीश के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 109 भारतीय दण्ड विधान का अपराध दर्ज किया है। मौके से आरोपी राकेश बचाहे के दो मोबाईल फोन एवं नगदी 5200 रुपए जब्त किए हैं। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गजेंद्र चौहान, एएसआई हरिनारायण यादव, एचसी चालक संजय, आरक्षक नारायण जाट, आरक्षक मनोज की मुख्य भूमिका रही।



