Betul Highway Accident: बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर हादसा : बाइक अनियंत्रित होने से पति-पत्नी और बेटी गंभीर घायल
Betul Highway Accident: Accident on Betul-Chhindwara Highway: Husband-wife and daughter seriously injured due to uncontrolled bike
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul-Chhindwara Highway Accident: मुलताई-छिंदवाड़ा हाइवे पर चिखली कला के पास बाइक के सामने कुत्ते आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीती रात करीब 9 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई-छिंदवाड़ा हाइवे पर स्थित ग्राम चिखली कला के पास बीती रात करीब 9 बजे छिंदवाड़ा से वापस लौट रहे डोब निवासी सुंदरलाल की बाइक के सामने अचानक कुत्ते आ गया। इस कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वे पत्नी एवं बेटी के साथ में सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसके चलते उन्हें और बेटी को सर पर और पत्नी के पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर 1033 NHAI एंबुलेंस के माध्यम से डॉक्टर कमलेश रघुवंशी और पायलट दीपक भंवरकर ने मुलताई अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पति-पत्नी की हालत गंभीर होने से उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। वहीं बेटी का मुलताई में ही इलाज चल रहा है।
- Also Read : Betul Accident News: बैतूल इंदौर हाईवे पर हादसा: गड्ढे में गिरा मिक्सर मशीन का ट्रक, एक की मौत, तीन घायल
घायल सुंदरलाल ने बताया कि हाईवे पर अचानक से बाइक के सामने कुत्ता आ गया। अंधेरा होने के कारण कुत्ता नहीं दिखाई दिया, जिसके कारण बाइक दूर जाकर फिंका गई। उनको सिर में, उनकी पत्नी को आख, बच्ची को पीठ, पेट पर चोट आई है।
- Also Read : Betul News : अंतिम संस्कार में शामिल होने ताप्ती घाट गए 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत



