Betul ganja cultivation: बैतूल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से 1700 गांजा पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Betul ganja cultivation: बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से हो रही गांजा की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खेत से गांजा के 1700 पौधे जब्त किए हैं। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा की यह खेती ग्राम बरखेड़ में हो रही थी।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, उत्पादन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
मक्का और तुअर के बीच गांजा
इसी बीच 27 सितंबर 2025 को थाना आठनेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरखेड़ में आरोपी रामकिशोर पिता मन्नू उइके (उम्र 53 वर्ष, निवासी बरखेड़, थाना आठनेर) अपने खेत में मक्का व तुअर की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। मौके पर आरोपी के खेत से छोटे-बड़े कुल 1700 गांजा के पौधे (कुल वजन लगभग 74 किलो) बरामद किए गए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।
- यह भी पढ़ें : Jio 899 recharge plan:आ गया Jio का 90 दिन वाला धमाकेदार प्लान, 200GB डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन

इस पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश धुर्वे, संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक पंकज बटके, आरक्षक मनीष पटेल, बीरबल मीणा, प्रवीण, दिनेश, भीम चंचल, महिला आरक्षक कंचन चौरे एवं श्वेता की सराहनीय भूमिका रही।
- यह भी पढ़ें : Tehsildar Suspension MP: किसान से बदसलूकी करने वाले तहसीलदार निलंबित, अभद्रता का वीडियो वायरल
पुलिस अधीक्षक ने की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने आम लोगों से अपील की है कि समाज में नशे के दुष्प्रभावों को देखते हुए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी या विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



