betul ganesh utsav: बैतूल में समुद्र मंथन करते हुए विराजेंगे श्रीगणेश, कोलकाता के मंदिर की थीम पर बनेगा पंडाल
बैतूल। गंज स्थित लोहिया वार्ड में नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल द्वारा 36 वें वर्ष में लगातार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा (betul ganesh utsav) स्थापित की जाएगी। इस बार समुद्र मंथन करते हुए श्रीगणेश की 13 फीट की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। वहीं पंडाल 55 फीट ऊंचाई का रहेगा, जो कि कोलकाता के एक मंदिर की थीम पर बनेगा।
खंजनपुर के प्राचीन मूर्तिकार आशीष प्रजापति इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं। दूसरी ओर सारनी के कुशल कलाकार बबलू भाई और टीम द्वारा इस बार भव्य और आकर्षक 55 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पंडाल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक मंदिर की थीम पर बनाई जा रही है।
झांकी पर खर्च होंगे इतने रुपये
समिति के अध्यक्ष नंदू मामा ने बताया कि इस झांकी में करीब 80 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। झांकी में समुद्र मंथन करते हुए श्रीगणेश की स्थापना होगी। मंडल द्वारा सभी 10 दिनों तक अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में बनाई गई रणनीति
गत दिनों समूचे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंडल समिति के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 10 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर सभी ने अपनी राय दी। समूचे कार्यक्रमों की रणनीति के लिए एक कार्यकारिणी बनाई गई है।
- Read Also: Biggest Flyover MP: एमपी के इस शहर में बना सबसे बड़ा फ्लाई ओवर; 1100 करोड़ की लागत, 7 किमी लम्बा
नंदू मामा फिर बनाए गए अध्यक्ष
इस कार्यकारिणी में संरक्षक पं. दीपक शर्मा, पं. कांत दीक्षित, पप्पन मिश्रा, विजय सलूजा, कृष्णराव गायकवाड़ को चुना गया है। अध्यक्ष के रूप में इस बार भी नंदू मामा के नाम पर सहमति बनी है। उपाध्यक्ष अब्बू राठौर, पंकज सोनी, संतोष सोनपुरे, दीपक सलूजा, जयराम भाऊ, हर्ष मालवी, शैलेन्द्र चरडे, सचिव देवेन्द्र साहू, गोल्डी मिश्रा, कन्हैया राठौर, विनोद राठौर, देवेंद्र कारंदे, अतीत पवार, सह सचिव अमित राठौर, नीरज सोनी, संतोष राठौर, भरत मरकाम दिलीप पालीवाल, नरेश अरोरा, सोनू सलूजा को चुना गया है।
- Read Also: Betul accident news: ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत, बैलगाड़ी को बचाने में हादसा
सांस्कृतिक समिति में यह शामिल
सांस्कृतिक समिति में अशोक सोनपुरे, पिंटू सलाम, हरिशंकर राठौर, गोलू पारधे, युवराज साहू, रवि बेडरे, हितेश सावनेर, नितिन सैनी, लोकेश बेडरे, अंशुल मिश्रा, सोनू राठौर में शामिल किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य गोविंद साहू, नान्हू अमझरे, संदीप कवड़े, विकास लालवानी, सोनू सेठे, राकेश रावत, संयम गायकवाड़, सुमित टिकारे, आकाश पवार, हर्ष साहू, कैलाश अमझरे, प्रदीप ठानेकर, नरेश अरोरा, बंटी पारधे, राहुल पारधे, मोंटी पारधे, नवनीत चौहान, अमित टिकारे, सिद्धार्थ सोनपुरे, सागर सोनपुरे, विजेन्द्र सावनेर, संतोष गुप्ता, गोलू लिखितकर, पुष्पराज साहू, गोलू रावत, बलराम बेडरे, सोनू मोर्य, जसवंत लिखितकर, अक्कू पंवार, वीरेन्द्र फूलवाला, बल्लू बेडरे, मनोज रावत, हर्ष साहू, नवनीत, राकेश अमझरे, गोलू साबले, सतीश बेडरे, टेसू बेडरे, छोटू बेडरे, आकाश धोटे, लाला पवार, मुुन्ना सेलकर, कल्लू नागपुरे, आकाश गुप्ता, कन्हैया बेडरे को चुना गया है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



