बैतूल अपडेट

Betul Dirty Water Supply: बैतूल में गंदे पानी पर सख्त एक्शन: CMO का औचक निरीक्षण, पंप चालक टर्मिनेट, प्रभारी को नोटिस

Betul Dirty Water Supply: Strict action on dirty water in Betul: CMO's surprise inspection, pump operator terminated, notice to in-charge

Betul Dirty Water Supply: बैतूल में गंदे पानी पर सख्त एक्शन: CMO का औचक निरीक्षण, पंप चालक टर्मिनेट, प्रभारी को नोटिस
Betul Dirty Water Supply: बैतूल में गंदे पानी पर सख्त एक्शन: CMO का औचक निरीक्षण, पंप चालक टर्मिनेट, प्रभारी को नोटिस

Betul Dirty Water Supply: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के सीएमओ नवनीत पांडेय ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। आज दूसरे ही दिन उन्हें गंदे पानी की सप्लाई की जानकारी मिली तो वे तत्काल शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट पहुंच गए। इस औचक निरीक्षण सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई।

सीएमओ श्री पांडेय निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंप चालक (विनियमित) राजू पिंजारे ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पांडेय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया।

नोटिस के साथ सख्त हिदायत

इसके साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेंद्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।

शिवसेना जिला प्रमुख ने की शिकायत

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के जिला प्रमुख विजेंद्र गोले ने शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर तीखा बयान जारी करते हुए नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि एक ओर नगर पालिका कैनोपी लगाकर निर्मल जल के नाम पर शुद्ध पानी बेच रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को गंदा और बदबूदार पानी पिलाया जा रहा है। यह स्थिति सीधे तौर पर जनता के साथ अन्याय और दोहरे मापदंड को दर्शाती है।

गणेश वार्ड में हुई थी सप्लाई

गणेश वार्ड का मुद्दा उठाते हुए विजेंद्र गोले ने कहा कि हाल ही में यहां गंदे पानी की सप्लाई हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के दौर में भी लोगों को साफ पानी न मिलना नगर पालिका की विफलता है और यह गंभीर चिंता का विषय है।

सरकारी हैंडपंप का हो रहा उपयोग

उन्होंने आरोप लगाया कि गणेश वार्ड में बन रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सरकारी हैंडपंप में मोटर पंप डालकर पानी का उपयोग किया जा रहा है। यह नियमों के उल्लंघन के साथ सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग है। विजेंद्र गोले ने कहा कि ऐसे कार्य बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं हैं, जिससे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका मजबूत होती है।

हजारों लीटर पानी बह गया व्यर्थ

विजेंद्र गोले ने कालेज चौक की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन तोड़ दी गई, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। उन्होंने कहा कि एक ओर जनता को गंदा पानी मिल रहा है और दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से पानी की बर्बादी की जा रही है, जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

प्रशासन से यह की गई थी मांग

विजेंद्र गोले ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और राजेंद्र वार्ड सहित पूरे शहर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button