बैतूल अपडेट

Betul Crime Update: बीएसएनएल के स्टोर रूम से हजारों के उपकरण उड़ाए, पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, माल जब्त

Betul Crime Update: Equipment worth thousands blown away from BSNL store room, police arrested two accused, goods seized

Betul Crime Update: बीएसएनएल के स्टोर रूम से हजारों के उपकरण उड़ाए, पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, माल जब्त

Betul Crime Update: बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में बीटीसी ट्रेनिंग सेन्टर परिसर में स्थित बीएसएनएल स्टोर रूम में हजारों का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी का पूरा माल भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

सारनी टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि 3 फरवरी 2023 को आवेदक संतोष नागले ने पुलिस चौकी पाथाखेड़ा आकर रिपोर्ट की कि 2 फरवरी 2023 की रात्रि 10-11 बजे बीटीसी ट्रेनिंग सेन्टर परिसर में बने बीएसएनएल स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे।

उन्होंने स्टोर के भीतर से यूजी फोन 02, वीसीआर-01, फिलटर मोडुलेटर- 07, कोबिंग नेटवर्किंग किट बाक्स-01, चेनल मिक्सर-01, बोल्टेज मीटर बाक्स-01, फिलिप्स कम्पनी का स्टेपप्लाईजर-01, सीवीबी बाक्स 01, टीवी रिव्कर स्वेपलाईजर बाक्स-01, इन्डेक्टर बाक्स, सीटीवी लाईन एम्पलीफायर बाक्स -03 नग चुरा लिए। चुराए गए सामान की कीमत 65000 रूपये है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी श्री हिंगवे के द्वारा चौकी पाथाखेड़ा से टीम गठित कर विवेचना की गई। इस बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि घटना दिनांक की रात्रि में संदेही करण तथा श्याम ओझा द्वारा बीटीसी आफिस पाथाखेड़ा का सामान चोरी कर लाये हैं।

इस सूचना पर संदेही करण ओझा तथा श्याम ओझा को पुलिस चौकी पाथाखेड़ा लाकर पूछताछ की गई। दोनों ने बीटीसी परिसर पाथाखेड़ा में बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 15-20 बॉक्स चोरी कर आपस में बांट लेना तथा एलएफएस स्कूल के पीछे ओझाढाना में छिपा कर रखना बताया। इस पर आरोपी करण पिता राजू ओझा उम्र 30 साल निवासी सरदार पटेल वार्ड नंबर 09 आमला हाल ओझाढाना पाथाखेड़ा और श्याम पिता शम्भू ओझा उम्र 26 साल निवासी चेतक ब्रिज के पास गोविंदपुरा भोपाल हाल ससुराल ओझाढाना पाथाखेडा सारणी को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी का सम्पूर्ण जप्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में एएसआई एसएम हुसैन, प्रधान आरक्षक रामदास, आरक्षक कमलेश, डब्ल्यूसीएल गार्ड संतोष नागले, ताराचंद सूर्यवंशी, अतीक कुरैशी की विशेष भूमिका रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button