Betul Crime Update: जेसीबी चालक युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, नागपुर ले गए परिजन
Betul Crime Update: JCB driver shot young man, condition critical, relatives took him to Nagpur

Betul Crime Update: (बैतूल)। बुधवार की रात बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामठी-टिगरिया मार्ग पर बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने बैतूल की संजय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे के नीचे लगी है। इस कारण से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन उसे नागपुर ले गए हैं। युवक जेसीबी चलाने का काम करता है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि बुधवार की रात लगभग एक बजे अज्ञात बाईक सवार युवकों ने रोशन प्रधान नाम के एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे पर लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नागपुर ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण उससे घटना के संबंध में विस्तृत रूप से पूछताछ नहीं की जा सकी है। अभी गोली चलाने वाले युवक अज्ञात हैं।
थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। घटना स्थल से पुलिस को गोली चलने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक जेसीबी चलाने का काम करता है। वह रात में घर जा रहा था तभी अज्ञात तीन बाईक सवार युवक आए और युवक को गोली मार दी। घायल युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने गोली चालन घटना की जांच शुरू कर दी है। विकास वार्ड के संजय कॉलोनी का निवासी यह युवक काफी गरीब परिस्थिति का बताया जा रहा है।
- Also Read:Betul Crime News: आर्मी जवान के सूने आवास में चोरी, एक लाख नगद और सोने के जेवरात ले उड़े चोर
अभियान में थोक में मिले थे हथियार
वैसे तो बैतूल, प्रदेश के शांतिपूर्ण जिले में शुमार है, लेकिन कुछ वर्षों से जिले की फिजा बदलती जा रही है। बैतूल भी अवैध हथियारों का गढ़ बनते जा रहा है। पुलिस ने पिछले दो महीनों में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया था जिसमें 16 देशी कट्टे, चार कारतूस सहित 51 हथियार बरामद किए गए थे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अवैध हथियार का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। पुलिस के लिए भी अब यह चुनौती बनते जा रहा है।



