बड़ी खबरें

Betul Crime Today: रामनगर में युवक की गला रेत कर हत्‍या, इधर दनोरा में घर में घुसा डंपर, सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, गर्भवती सहित 4 घायल

Betul Crime Today: रामनगर में युवक की गला रेत कर हत्‍या, इधर दनोरा में घर में घुसा डंपर, सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, गर्भवती सहित 4 घायल

Betul Crime Today: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके में रात 12 बजे एक युवक की गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। घटना के से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंच गई थी। मृतक का जिला अस्‍पताल में पोस्‍टमार्टम के लिए शव लाया गया। हत्‍या कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो सका। इधर जिला मुख्‍यालय के समीप ग्राम दनोरा में एक डंपर घर में घुस गया। डंपर की टक्‍कर से घर की दीवार टूटकर अंदर सो रही गर्भवती महिला एवं एक युवक पर गिर गई। पुलिस के मुताबिक घटना रात 12 बजे के आस-पास की है। दुर्घटना में घर में सो रही गर्भवती महिला और युवक को अधिक चोट नहीं आई, लेकिन ड्राइवर और कंडक्‍टर बुरी तरह घायल हो गए।

रामनगर में युवक की हत्‍या (Betul Crime Today)

गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर ढीमर मोहल्ले में रहने वाले दिलीप पिता शंकर बोरवाल (38) की किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्‍या कर दी। मृतक के छोटे भाई सोनू ने बताया कि रात 11.30 बजे उसकी भाभी ने जानकारी दी कि दिलीप घर नहीं आए है। इस पर दिलीप को ढूंढने निकले तो पवार ग्राउंड में खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। इस पर उन्‍होंने तत्‍काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

जानकारी पर गंज पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुबह शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल लाया गया है। हत्‍या किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Betul Crime Today)

घर में घुसा डंपर, गर्भवती महिला और युवक पर गिरी दीवार

बैतूल जिला मुख्यालय के सटे ग्राम धनोरा में बीती रात लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार डंपर दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इससे घर में सो रही गर्भवती महिला सहित एक युवक पर दीवार गिर गई। दुर्घटना में ड्राइवर-कंडक्‍टर सहित 4 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर और कंडक्‍टर ने शराब पी रखी थी और डंपर तेज रफ्तार डंपर घर में घुस गया।

गनीमत रही कि घर में सो रहे गर्भवती महिला और युवक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि घटना के बाद ड्राइवर डंपर में ही फंस गया था, जिसे बमुश्किल निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्‍पताल भेजा गया है। पुलिस ने डंपर जब्‍त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button