Betul Crime : खेत के कुएं में मिला युवक का शव, नहीं है सिर और हाथ, क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका
Betul Crime: Dead body of a young man found in a well in the field, no head and hands, sensation spread in the area, fear of murder.
Betul Crime : मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में नरखेड से शेरगढ़ के बीच खेत के कुएं में ग्रामीणों को युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी है। शव लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आज कुएं से शव निकाला है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार शव का सिर और हाथ नहीं है, जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि नरखेड से शेरगढ़ मार्ग पर कृषक अशोक विश्वकर्मा के खेत के बिना मुंडेर वाले कुएं में शव होने की खबर ग्रामीणों को मिली।
- यह भी पढ़ें: Wrong UPI Payment: यूपीआई पेमेंट करते समय गलती से कहीं और हो गया ट्रांसफर? इस ट्रिक से वापस आ जाएंगे पैसे

यह सूचना मिलने पर जब ग्रामीण खेत के कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें एक युवक का क्षत विक्षत हो चुका शव तैर रहा है। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा शव निकालकर कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है।
संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि है कि हत्या करके भी उक्त सूने स्थल पर बने कुएं में शव डाल दिया गया हो। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो सकता है कि अज्ञात युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
- यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, धन-संपदा से भरा रहेगा आपका घर
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




