बैतूल अपडेट

Betul Crime : 15 साल पहले दुष्कर्म करके पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Betul Crime : Succeeded in arresting the accused who ran away from police custody after raping 15 years ago

Betul Crime : 15 साल पहले दुष्कर्म करके पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Crime : दुष्कर्म करके फरार हुए एक आरोपी को मुलताई पुलिस ने 15 साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने देर रात उसे दबिश देकर पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी गांव आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ा है।

टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पाबल निवासी अजय पुत्र साजीलाल (40 साल) के खिलाफ लगभग 15 साल पहले धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था तो यह पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 224 भादवि के तहत फिर अपराध दर्ज किया गया था।

अजय के खिलाफ फरार स्थाई वारंटी वारंट जारी था। पुलिस लगातार इसकी खोज कर रही थी, लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर अजय को गिरफ्तार किया है। अजय की गिरफ्तारी में प्रभात पट्टन पुलिस टीम एसआई गजेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक सलमान, रोहित, सैनिक दीपक की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button