बैतूल अपडेट

Betul Crime News Today: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध और फिर हो गया फरार, पुलिस ने किया मुंबई से गिरफ्तार

Betul Crime News Today: जनवरी में दर्ज हुआ था मामला, 5 हजार के इनामी आरोपी को बांद्रा से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया

Betul Crime News Today: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध और फिर हो गया फरार, पुलिस ने किया मुंबई से गिरफ्तार
Betul Crime News Today: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध और फिर हो गया फरार, पुलिस ने किया मुंबई से गिरफ्तार

Betul Crime News Today: बैतूल में शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने और बाद में धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को जिले की पुलिस के लिए अहम सफलता माना जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने महिलाओं से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई और आदतन अपराधियों पर नियंत्रण के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

जनवरी महीने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस मामले की 13 जनवरी 2026 को पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि राहुल उईके नामक युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296(बी) और 115(2) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई।

एसपी ने किया था 5 हजार का इनाम घोषित

प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी राहुल पिता प्रेम उईके, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम माथनी, थाना कोतवाली बैतूल, फरार हो गया था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 20 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पुलिस टीम की रही भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक चित्रा कुमरे, सहायक उप निरीक्षक अरुण यादव, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, आरक्षक प्रदीप कहार और साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे की अहम भूमिका रही।

एसपी ने की आम लोगों से अपील

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शादी या अन्य किसी प्रलोभन के नाम पर शारीरिक या मानसिक शोषण करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध गंभीर हैं और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button