बैतूल अपडेट

Betul Crime News : आंगन लीप रही 14 वर्षीय बालिका से रेप, पुलिस ने सीहोर से किया आरोपी को गिरफ्तार

Betul Crime News : बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। पुलिस ने आरोपी को सीहोर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उधर सारणी पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

Betul Crime News : बैतूल। जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। पुलिस ने आरोपी को सीहोर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उधर सारणी पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 01 अप्रैल को 14 वर्षीय पीड़िता द्वारा थाना बीजादेही में रिपोर्ट की गई कि वह अपने घर पर अकेली थी और आंगन लीप रही थी। इसी बीच आरोपी कमलेश धुर्वे घर पर आया और उसे उठाकर घर में ले जाकर उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया।

पीड़िता की मां के द्वारा आरोपी कमलेश को पकड़ने पर आरोपी कमलेश धुर्वे हाथ छुड़ा कर फरार हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बीजादेही में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी कमलेश धुर्वे घटना दिनांक से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

नसरूल्लागंज में मिला आरोपी (Betul Crime News)

तलाश के दौरान आरोपी कमलेश धुर्वे पिता जग्गुलाल धुर्वे उम्र 28 वर्ष निवासी थाना बीजादेही को 06 अप्रैल को नसरुल्लागंज जिला सीहोर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर न्यायिक हिरासत में जिला जैल बैतूल में निरुद्ध किया जाएगा।

कार्यवाही में इनकी भूमिका (Betul Crime News)

उक्त आरोपी कमलेश धुर्वे की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रवि शाक्य थाना प्रभारी बीजादेही, एएसआई संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक देवीप्रसाद सेलुकर, आरक्षक पवन एनिया थाना बीजादेही तथा आरक्षक राजेन्द्र धाड़से साइबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।

दो स्थाई और एक गिरफ्तारी वारंट तामिल (Betul Crime News)

लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वारंटों की तामिली कराए जाने के निर्देश पर सारणी पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। स्थाई वारंटी शंकरलाल पिता बाबूलाल उम्र 50 साल निवासी मोरडोंगरी को धारा 294, 323, 324, 506 भादंवि में गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी किया गया गिरफ्तार (Betul Crime News)

वारंटी जगनू पिता भादे उम्र 50 साल निवासी रैयाबाड़ी को धारा 354, 506, 34 भादंवि तथा गिरफ्तारी वारंटी अनिल पिता चिरोंजीलाल मालवीय उम्र 48 साल निवासी ओल्ड एफ सारणी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसमें उप निरीक्षक सुनील गौर प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके व आरक्षक आनंद की भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button