बैतूल अपडेट

Betul Crime News : अवैध संबंध के शक में अधेड़ की फावड़ा मार कर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Betul Crime News : बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के मेहकार गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गांव के ही युवक ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव स्कूल के सामने सड़क पर फेंका दिया। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

♥ विकास ठाकरे, घोड़ाडोंगरी

Betul Crime News: बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के मेहकार गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गांव के ही युवक ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव स्कूल के सामने सड़क पर फेंका दिया। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

युवक को मृतक और अपनी एक करीबी संबंधी के बीच अवैध संबंधों का शक था। जिसके कारण उनसे यह कदम उठाया। वहीं सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे अस्पताल लेकर आई।

रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि नंदू नर्रे उम्र 50 वर्ष रात में गांव के हेमराज नर्रे के घर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में हेमराज ने नंदू की फावड़ा से मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव स्कूल के सामने सड़क पर फेंक दिया।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर नंदू का शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

इसलिए की आरोपी ने हत्या (Betul Crime News)

पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी श्री तिवारी के मुताबिक आरोपी हेमराज को नन्दू और उसकी एक करीबी संबंधी महिला के बीच अवैध संबंध का शक था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button