बैतूल अपडेट

Betul Crime News: 12वीं के छात्र ने किया था ऑयल मिल संचालक पर हमला, यह थी वजह, इलाज के दौरान हुई मौत

Betul Crime News: Class 12 student attacked oil mill operator, this was the reason, died during treatment

Betul Crime News: 12वीं के छात्र ने किया था ऑयल मिल संचालक पर हमला, यह थी वजह, इलाज के दौरान हुई मौत

Betul Crime News: (बैतूल)।मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में ऑयल मिल संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संचालक की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कक्षा 12वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी की टक्कर से छात्र की साइकिल क्षतिग्रस्त होने और उसकी मरम्मत नहीं कराने पर गाली गलौज करने से क्षुब्ध होकर छात्र ने यह कदम उठाया था।

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद बताया कि 27 फरवरी को फरियादी सागर पिता दिनेश अग्रवाल 29 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी गंज बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट की गई कि उसके पिता दिनेश अग्रवाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कृष्णा आईल मिल के अन्दर जानलेवा हमला कर सिर व गले गंभीर चोट पहुंचाई गई है। रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 307 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी गंज एबी मर्सकोले के हमराह पुलिस टीम का गठन किया गया।

Betul Crime News: 12वीं के छात्र ने किया था ऑयल मिल संचालक पर हमला, यह थी वजह, इलाज के दौरान हुई मौत

एफएसएल टीम, डाग स्काड व सायबर टीम को भी नियुक्त किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तथा फुटेज में आये संदिग्धों को चिन्हित किया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लड़का साइकिल से घटना के पूर्व आहत दिनेश अग्रवाल की स्कूटी का पीछा करते हुये दिखाई दिया। संदिग्ध लड़का मयूर झरबडे पिता अर्जुन झरबडे उम्र 18 साल निवासी सांई मंदिर के पास ग्रीन सिटी बैतूल का होना पाया गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी मयूर द्वारा बताया गया कि घटना से कुछ दिन पहले आहत दिनेश अग्रवाल की स्कूटी उसकी साइकिल से टकरा गई थी। जिससे उसकी साइकिल खराब हो गई थी। जिसे सुधारने का बोलने पर दिनेश अग्रवाल द्वारा साइकिल सुधारने का मना किया गया। साथ ही आपत्तिजनक गंदी-गंदी गालियां दी गई। इन सबसे आरोपी को गहरा आघात लगा था।

इसी बात पर से उसके द्वारा घटना दिनाँक को स्कूटी का पीछा कर आबकारी आफिस के सामने तेल लेने का बोलकर वापस आईल मिल आकर हथौडी तथा लोहे के पाईप से गले व सिर पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाकर घायल करना बताया। आरोपी एक साल पूर्व पीडित दिनेश अग्रवाल की आईल मिल पर एक माह करीबन काम कर चुका है। जिससे आरोपी आहत अग्रवाल को पूर्व से जानता है। उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किये गये। बताया जाता है कि आरोपी कक्षा 12 वीं का छात्र है। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल की गंभीर हालत होने से उन्हें नागपुर रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एबी मर्सकोले, एसआई रवि शाक्य, आदित्य करदाते, छत्रपाल धुर्वे, एएसआई रामस्वरुप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक नितीन, सचिन, कमलेश, गजानंद सैनिक अमित, बंडू तथा सायबर सेल प्रभारी एसआई राजेन्द्र राजवंशी, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे, एफएसएल प्रभारी एसआई आबिद अंसारी, आरक्षक विजय चौहान, डाग मास्टर विवेक गाडगे की सराहनीय भूमिका रही।

चोरी का सुराग देने वालों के लिए आर्मी जवान ने रखा इनाम

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली के ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में विगत 15 फरवरी की प्रेमनगर निवासी और गोवाहाटी में सेना में पदस्थ शिवम राठौर के सूने आवास में अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस के अथक प्रयासों के बावजूद जब चोरी का कोई अहम सुराग नहीं मिला तो ड्यूटी से अवकाश लेकर आये शिवम अब आम व्यक्ति से चोरी का सुराग लगाने की गुहार लगा रहे हैं।

शिवम ने बताया कि उन्होंने चोरों का सुराग बताने वाले को 5 हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा कर दी है।शायद ऐसा करने से उन्हें चोरों तक पहुँचने का रास्ता मिल जाये। इस विषय में नगर निरीक्षक अजय सोनी से चर्चा की गयी तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम चोरों का पता लगाएंगे। वक्त लग रहा है, लेकिन सफलता मिलेगी और चोर गिरफ्त में होंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button