Betul Crime News: राख को खाद बनाकर बेच रहा था सोनू जसूजा, सारणी के 3 आरोपी भी गिरफ्तार, ट्रक और 230 बोरी नकली खाद जप्त
Betul Crime News: Sonu Jasuja was selling ash as manure, 3 accused of the table were also arrested, truck and 230 bags of spurious manure seized
Betul Crime News: सारनी में एक ट्रक में नकली खाद बनाकर बेचने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 3 आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए बैतूल के सोनू जसूजा सहित सारणी के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सारणी के तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वही बैतूल के सोनू जसूजा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओमप्रकाश सरदार के अस्तपाल वाले घर के पास एक ट्रक में नकली खाद बनाकर बेचने कि लिए ले जा रहे है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ट्रक क्रमांक MP-16-GA-1174 जय किसान सुपर पाऊडर खाद को बोरिया भरते हुऐ तीन लड़के दिखे। जिनका नाम पता पूछने पर ओमप्रकास सरदार, अनिल भारद्वाज, अश्विन चिल्हाटे बताया। उनसे बोरियो में भरे पाऊडर के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने खाद होना बताया। नीचे रखी बोरियों में से सेम्पल निकालकर देखा सूंघकर देखा तो उसमे से कोई गंध नहीं आ रही थी एवं पानी में डालकर देखा तो पानी में भी नहीं घुल पा रही थी। शक होने पर ट्रक और गोडाउन में रखी 230 बोरियों को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ की गई।
सोनू जसूजा ने राख उठाने के लिए दिए थे पैसे
खाद की खाली बोरिया ललित उर्फ सोनू जसुजा के द्वारा भेजी गई थी, उसने राख को उठाने के लिये पैसे भी दिये थे। इस प्रकार ललित उर्फ सोनू जसुजा के द्वारा खाद के नाम पर राख को खाद बनाकर बेचा जा रहा है। इस प्रकार से किसानों के साथ धोखधड़ी की जा रही है। उनकी भूमि को बंजर बनाने का भी षडयंत्र किया जा रहा है।
मामले के खुलासे में निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक संदीप परतेती, चालक प्रआर शैलेन्द्र, आरक्षक राहूल, हेमन्त, मोनू, रोहित और आनन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



