Betul Crime News: जिले में जोरों पर चल रहा अवैध शराब का कारोबार, मुलताई के बाद अब चोपना में जब्त हुआ जखीरा
Betul Crime News: Illegal liquor business going on in full swing in the district, after Multai now stock seized in Chopna
Betul Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आबकारी विभाग की लापरवाही से अवैध शराब का कारोबार जोर शोर से चल रहा है। एक दिन पहले ही पुलिस ने मुलताई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। अब चोपना पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा जब्त करने में सफलता हासिल की है। थाना चोपना पुलिस द्वारा 12 पेटी अवैध शराब (बीयर) पकड़ी गई है।
पुलिस ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना चोपना पुलिस के द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। इसमें ग्राम हीरापुर में अवैध रुप से विक्रय करने के लिये रखी गई 12 पेटी अवैध शराब (बीयर) पकड़कर जप्त की गई तथा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हीरापुर में सविता नाम की महिला द्वारा अपने घर के पीछे अवैध रूप से शराब बेचने के लिये रखी गई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई। इस पर ग्राम हीरापुर में सविता नाम की महिला के घर के पीछे से 10 पेटी बोल्ट कम्पनी की बीयर पकड़ी गई जिसमें प्रत्येक पेटी में 12 बीयर की बोतल भरी हुई पाई गई जो कुल 120 बीयर की बोतल कुल 78 बल्क लीटर कीमती 18000 रुपये की थी। जिसे मौके पर जप्त किया गया तथा आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया सविता पति दीपक हीरा उम्र 35 साल निवासी हीरापुर-2 के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- Also Read: Betul News: शमशान में अज्ञात महिला की साधना, रात दिन हो रहा ॐ नमः शिवाय का जप, देखें वीडियो…..
इसके साथ ही एक अन्य महिला कविता के घर से 2 पेटी अवैध बीयर मिली जिसके विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। शराब लाये जाने एवं कब्जे में रखने के संबंध में आरोपिया से पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, एएसआई विनोद मालवीय, संतोष नागवे, रमेश धुर्वे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, उत्तम कलम, चन्द्रकांता की सराहनीय भूमिका रही है।



