बैतूल अपडेट

Betul Crime : बारात में विवाद, डीजे वाहन से कुचलकर महिला और किशोरी की मौत, खफा बारातियों ने लगाई आग

Betul Crime : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बीती रात एक विवाह समारोह में विवाद के बाद एक महिला और किशोरी की मौत हो गई। वहीं एक घायल है। यह मौतें डीजे वाहन से कुचलने से हुईं। घटना के बाद नाराज बारातियों ने डीजे वाहन में आग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के जामूढाना में गुरुवार रात शादी समारोह में डीजे पर गाने बजने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान ड्राइवर ने डीजे वाहन रिवर्स लिया तो कुछ लोग इससे टकरा गए। वहां ढलान होने के कारण यह डीजे पलट गया। इसमें जिससे डीजे वाहन के नीचे रेशमा (17) और दो अन्य महिलाएं दब गई। जिन्हें ग्रामीणों ने घायल हालत में निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया।

Betul Crime : बारात में विवाद, डीजे वाहन से कुचलकर महिला और किशोरी की मौत, खफा बारातियों ने लगाई आग

यहां रामरती (55) की इलाज के दौरान शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। जबकि रेशमा ने जिला चिकित्सालय लाते समय दम तोड़ दिया। वहीं शांता (30) का इलाज जारी है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी और एसडीओपी पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया।

शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस बल सहित वे घटनास्थल पर पहुंचा थे। डीजे में लगाई गई आग को बुझा लिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button