बैतूल अपडेट

Betul Collector Strict Action: बैतूल में कलेक्टर सख्त: लेट आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, नरवाई जली तो एसीटीओ और पटवारी पर गिरेगी गाज

Betul Collector Strict Action: Collector in Betul strict: action will be taken against officers and employees who arrive late, if stubble is burnt then ACTO and Patwari will be punished.

Betul Collector Strict Action: बैतूल में कलेक्टर सख्त: लेट आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, नरवाई जली तो एसीटीओ और पटवारी पर गिरेगी गाज
Betul Collector Strict Action: बैतूल में कलेक्टर सख्त: लेट आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, नरवाई जली तो एसीटीओ और पटवारी पर गिरेगी गाज

Betul Collector Strict Action: बैतूल। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की जनपद और निकायवार समीक्षा कर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देशित किया कि नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व मरम्मत, नवीनीकरण, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल स्त्रोतों तथा जल वितरण प्रणालियों की साफ-सफाई इत्यादि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाएं। रैन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्धारित लक्ष्यों को भी सभी जनपद सीईओ और सीएमओ पूर्ण कराएं। इन कार्यों को पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएं। नवीन भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से की जाएं।

चना-मसूर का सत्यापन शत प्रतिशत करें

सभी एसडीएम भी अपने क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान में आवश्यक समन्वय और मॉनिटरिंग से कार्यों को गति लाएं। धान मिलिंग की भी समीक्षा कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। चना मसूर का सत्यापन भी शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश एसडीओ फॉरेस्ट तथा गन्ने का डिजिटल क्रॉप सत्यापन भी पूर्ण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, जन समितियों के भी परस्पर समन्वय से जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएं।

दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागीय दायित्वों को पूरी गंभीरता और तत्परता से निर्वहन करें। जन शिकायतों के निराकरण में कोताही न बरते, पूरी गंभीरता से शिकायतों का निराकरण किया जाएं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर संपर्क में रहें, जनहित के विषयों पर प्राथमिकता से उचित कार्यवाही की जाएं। सख्त निर्देशित किया कि प्रातः 10 बजे से लेट आने वाले तथा शाम 6 बजे से पहले जाने पर शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अनावश्यक अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। बिना सक्षम अनुमति के अवकाश पर रहने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जल्द करें नल जल योजनाओं के शेष कार्य

नल जल योजनाओं के शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। सड़क सुरक्षा के प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का डिस्ट्रीब्यूशन सुचारू और पारदर्शिता के साथ किया जाएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नरवाई जलाने की घटनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए कि नरवाई जलाने पर प्रभावी अंकुश लगाएं। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में सतत निगरानी करें। लापरवाही पर एसीटीओ और पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएं। नरवाई जलाने के प्रति जनजागरूकता के साथ दंडात्मक कार्यवाही भी कराएं। उन्होंने आगामी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रमों की भी समीक्षा कर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूर्ण कराने के निर्देश सभी निर्माण विभागों को दिए।

भू अर्जन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा

भू अर्जन के प्रकरणों की भी कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलवार समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को भी जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाएं। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी सख्त से प्रतिबंध लगाने के निर्देश।

खाद की उपलब्धता का करें प्रचार प्रसार

परीक्षाओं के मूल्यांकन, आंगनवाड़ियों के संचालन, जनगणना, जेईई नीट की निशुल्क कोचिंग क्लास की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ई विकास पोर्टल की समीक्षा कर कृषि, सहकारिता और मार्कफेड को कृषि संबंधी समस्त गतिविधियों का शत प्रतिशत ई विकास पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद की जिले में पर्याप्त उपलब्धता है, व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएं। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र में सभी बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए।

ताप्ती शुद्धिकरण की कार्यवाही जारी

उन्होंने ताप्ती शुद्धिकरण की कार्यवाही की भी सीएमओ से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि उक्त कार्य के लिए ड्राइंग डिजाइन शासन को भेजी है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ताप्ती शुद्धिकरण/ शोधन की गतिविधियां किए जाने के निर्देश दिए। वंदे मातरम 150 वर्ष अभियान की समीक्षा कर 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित विशेष चरण आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समीक्षा कर शासन निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी विभाग सक्रिय सहभागी बनें। बैठक में बताया गया कि वंदे मातरम अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम 26 मार्च को कलेक्ट्रेट में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button