बैतूल अपडेट

Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल को मिले नए कलेक्टर, IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार; योजनाओं की नियमित होगी मॉनिटरिंग

Betul Collector Saurabh Sonawane: Betul gets a new collector, IAS Dr. Saurabh Sonawane takes charge; schemes will be regularly monitored.

Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल को मिले नए कलेक्टर, IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार; योजनाओं की नियमित होगी मॉनिटरिंग
Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल को मिले नए कलेक्टर, IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार; योजनाओं की नियमित होगी मॉनिटरिंग

Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर का पदभार संभाल लिया। उनके आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

औपचारिक रूप से संभाला कार्यभार

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनवणे ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल को मिले नए कलेक्टर, IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार; योजनाओं की नियमित होगी मॉनिटरिंग
कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे

शासन के आदेश पर हुई पदस्थापना

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदेश के पालन में उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

अधिकारियों से की चर्चा, ली जानकारी

पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागों की कार्यप्रणाली, चल रहे निर्माण कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

योजनाओं की नियमित समीक्षा होगी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के लिए रोस्टर तय कर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली को भी समझा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जाट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button