Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का सख्त एक्शन: 4 CMO को नोटिस, जीरो प्रोगेस पर वेतन कटौती के निर्देश
Betul Collector Action: Strict action by the Collector in Betul: Notice to 4 CMOs, instructions to cut salaries for zero progress

Betul Collector Action: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बुधवार को जिले की समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमृत 2.0 योजना एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने असंतोष व्यक्त किया।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नगर पालिका बैतूल को निर्देशित किया कि अमृत 2.0 योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के उपरांत ठेकेदार को 7 दिवस के भीतर कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए। वहीं कार्यों में लापरवाही एवं विलंब पाए जाने पर आमला, चिचोली, मुलताई एवं घोड़ाडोंगरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए ।
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की भी समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद आमला की शून्य प्रगति पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित उपयंत्री का 7 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन समस्त योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएं।
- यह भी पढ़ें : MP Pension Payment: एमपी हाईकोर्ट सख्त: पेंशन-ग्रेच्युटी में देरी नहीं चलेगी, 3 महीने में भुगतान का आदेश
पेयजल संकट से निपटने के सख्त निर्देश
इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, स्वनिधि योजना, गीता भवन एवं राजस्व वसूली की भी विस्तृत समीक्षा की गई। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी निकायों को कठोर निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल संकट का सामना न करना पड़े।
- यह भी पढ़ें : Betul Breaking News: कलेक्टर का बड़ा एक्शन: पटवारी होगा निलंबित, रीडर की वेतन वृद्धि रुकेगी, जनसुनवाई में ताबड़तोड़ फैसले
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर होंगे स्थापित
बैठक में आवारा पशुओं के प्रबंधन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी किए। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे सहित सभी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



