बैतूल अपडेट

Betul CM Helpline Action: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 37 अफसरों के वेतन में होगी कटौती

Betul CM Helpline Action: नॉन अटेंड शिकायतों को लेकर सख्त रुख, फरवरी माह के वेतन में कटौती के आदेश

Betul CM Helpline Action: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 37 अफसरों के वेतन में होगी कटौती
Betul CM Helpline Action: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 37 अफसरों के वेतन में होगी कटौती

Betul CM Helpline Action: सीएम हेल्पलाइन को आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सबसे भरोसेमंद माध्यम माना जाता है, लेकिन जब शिकायतें समय पर नहीं सुनी जातीं तो इसका उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाता है। बैतूल जिले में सीएम हेल्पलाइन की नॉन अटेंड शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए फरवरी माह के वेतन में कटौती के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करने और सिस्टम को जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

समीक्षा के बाद हुआ फैसला

जिला प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई विभागों में शिकायतों को तय समयसीमा में अटेंड नहीं किया गया। कुछ शिकायतें कई दिनों तक लंबित रहीं और उन पर कोई कार्रवाई दर्ज नहीं की गई। इसी लापरवाही को आधार बनाकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वेतन कटौती की कार्रवाई के आदेश दिए।

सबसे अधिक वेतन कटौती इनकी

नॉन अटेंड शिकायतों की अवधि के आधार पर अधिकारियों के वेतन में कटौती तय की गई है। एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड बैतूल के जिला प्रबंधक विख्यात हिडोंलिया का 9 दिनों का वेतन काटा जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के वितरण केंद्र बोरदेही के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार चंदेल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत बैतूल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी राय और कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुरेश कुमार परते का 6-6 दिन का वेतन काटा जाएगा।

Betul CM Helpline Action: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 37 अफसरों के वेतन में होगी कटौती
Betul CM Helpline Action: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर 37 अफसरों के वेतन में होगी कटौती

पांच और चार दिन की वेतन कटौती

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीजा पवार, श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत और जनपद पंचायत मुलताई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मपाल सिंह मरकाम का 5-5 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं प्रभारी तहसीलदार मुलताई संजय बरैया, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड भैंसदेही के प्रभारी सहायक यंत्री निखिल जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैतूल के कार्यपालन यंत्री मनोज कुमार बघेल का 4-4 दिन का वेतन काटा जाएगा।

तीन दिन का वेतन काटे जाने वाले अधिकारी

प्रभारी तहसीलदार चिचोली पीएस दीवान, प्रभारी तहसीलदार भैंसदेही भगवान दास कुमरे, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र भीमपुर के सहायक प्रबंधक क्षितिज मरावी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल के उपसंचालक डॉ. आनंद कुमार बड़ोनिया और ऊर्जा विभाग के सहायक प्रबंधक सीएल सकोम का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दो दिन की वेतन कटौती

मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल के सहायक परियोजना प्रबंधक राहुल समाधिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड शाहपुर के सहायक यंत्री योगेश धुर्वे और जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आंचल पवार का 2-2 दिन का वेतन काटा जाएगा।

एक दिन का वेतन काटे जाने वाले अधिकारी

ई-गवर्नेंस शाहपुर की सहायक प्रबंधक सविता कासदे, जिला शहरी विकास अभिकरण बैतूल के परियोजना अधिकारी सतीश मटसेनिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बैतूल के सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक राजीव कुंभारे, महिला एवं बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण के परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास परियोजना प्रभात पट्टन की परियोजना अधिकारी वीरमति उबनारे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप धुर्वे, जनपद शिक्षा केंद्र बैतूल के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दुर्गेश रघुवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड मुलताई के प्रभारी सहायक यंत्री राजेश गौर, लोक निर्माण विभाग उप संभाग बैतूल के अनुविभागीय अधिकारी दरदिनव परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आमला गोपाल साहू, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड आमला नगर जोन प्रबंधक विलास कुमार उइके, ताप्ती सामान्य बैतूल उपवन मंडल अधिकारी देवानंद पांडे, जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला, वितरण केंद्र सावलमेंढा के सहायक प्रबंधक जलज वायकर, उपायुक्त सहकारिता विभाग केके शिव और जिला सहकारी सहकारिता विभाग बैतूल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी परिधी अग्रवाल का 1-1 दिन का वेतन काटा जाएगा।

नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन चाहता है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हो और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। यह कार्रवाई भविष्य में अधिकारियों को अधिक सतर्क और जिम्मेदार बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button