बैतूल अपडेट

Betul Cattle Summgling: इनोवा कार में 7 गायों को भरकर ले जा रहे थे कत्लखाने, बजरंगियों ने पीछा कर बचाई जान

Betul Cattle Summgling: Innova car carrying 7 cows to slaughterhouse, Bajrangis chased them and saved their lives

Betul Cattle Summgling: इनोवा कार में 7 गायों को भरकर ले जा रहे थे कत्लखाने, बजरंगियों ने पीछा कर बचाई जान▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

मुलताई के बरखेड़ के पास आज सुबह 5 बजे बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं ने एक इनोवा कार पकड़ी है। जिसमें 7 गायों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब गाड़ी का पीछा किया तो तस्करी करने वाले तस्कर कार मौके पर छोड़कर भाग गए हैं। गोवंश को मुलताई थाने लाया गया हैं। जहां से उन्हें सुरक्षित उभारिया गौशाला भिजवाया जा रहा है।

गोवंश को पकड़ने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता ऋषि साहू और महेंद्र साहू ने बताया कि उन्हें छिंदवाड़ा के राष्ट्रीय हिन्दू सेना के साथियों से सूचना मिली थी कि इनोवा कार से गोवंश तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ सुबह 5 बजे बरखेड़ पहुंच गए। उन्हें कार आती दिखाई दी।

Betul Cattle Summgling: इनोवा कार में 7 गायों को भरकर ले जा रहे थे कत्लखाने, बजरंगियों ने पीछा कर बचाई जानउन्होंने जब बाइक से इस कार का पीछा किया तो कार से दो लोग उतरकर भाग गए। कार के पीछे का दरवाजा खोलकर देखा तो कर में साथ गोवंश को क्रूरता पूर्वक भर कर रखा गया था। जिन्हें मुलताई थाने लाया गया है। यहां पर मामला दर्ज किया जा रहा है और गोवंश को उभारिया की गौशाला भिजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button