Betul Big Breaking: बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे बोर में गिरा, सकुशल निकालने की मशक्कत शुरू-betul borewell news

By
Last updated:

Betul Big Breaking: बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे बोर में गिरा, सकुशल निकालने की मशक्कत शुरू

▪️ निखिल सोनी, आठनेर 

Betul Big Breaking: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार शाम को एक मासूम बालक करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 50 फीट की गहराई पर फंसा है। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने खुदाई चालू कर दी है। वहीं बोर से बच्चे की आवाज भी आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में शाम करीब 5 बजे हुआ। यहां के निवासी और किसान सुनील दियावार के खेत में उनका 6 साल का बालक तन्मय गिर गया। बताया जाता है कि किसान सुनील ने 8 दिन पहले ही यह बोर खनन करवाया था।

परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई गई हैं।

Also Read: घर ले आए Honda का ये धांसू Portable Generator! बिजली के बिना TV-AC, Fridge सब कुछ चलेंगे घंटों-Honda Generator for Home

आठनेर टीआई अनिल सोनी भी टीम के साथ मौके पर हैं। कलेक्टर अमनबीरसिंह बैंस एवं एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बोर के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्‍या में लोगों का हुजूम भी जमा हो गया है।

Also Read: Yamaha Electric Scooter: Ola और एथर को टक्कर देगा Yamaha का इलेकट्रिक स्कूटर, एक घंटे में हो जाता है फुल चार्ज, जानें डिटेल

इस घटना की जानकारी मिलते ही मासूम तन्‍मय के लिए दुआओं का दौर भी शुरु हो गया है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रशासन के प्रयास सफल हो और हस्‍ता-खेलता तन्‍मय बोर से सकुशल बाहर आ जाए और एक बार फिर उसी तरह हस्‍ते-खेेेेलते हुुए सभी के बीच नजर आए। (Betul Big Breaking)

यहां देखें घटना स्‍थल का वीडियो..

प्रशासन ने शुरू की खुदाई

सूचना मिलते ही प्रशासन ने बच्चे को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बच्चा 55 फीट की गहराई पर अटका है। वहीं सबसे राहत की बात यह है कि बोर के भीतर से बच्चे की आवाज आ रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News