Betul Big Accident : लाखनवाड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दर्जन भर से ज्यादा घायल, दिल्ली के हैं सभी निवासी
Betul Big Accident: Truck full of devotees returning from Lakhanwadi overturned, farmer seriously injured, all residents of Delhi

Betul Big Accident : बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लॉक में सावलमेंढा से 2 किलोमीटर दूर गदराझिरी के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में 15- 16 श्रद्धालु घायल हो गए। यह सभी लाखनवाड़ी से लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर घायलों को ग्रामीण युवाओं द्वारा निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावलमेंढा भिजवाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया।

बताया जा रहा है आयशर ट्रक क्रमांक DL-1L/S-6982 से श्रद्धालु लाखनवाड़ी आए थे। बुधवार को से ट्रक से लौट रहे थे। इस बीच गदराझिरी मार्ग से ट्रक जा रहा था। इसी बीच अचानक गदराझिरी के पास लगभग 12 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरन्त ही मदद के लिए आगे आये और उन्हें ट्रक से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया। भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार चालू है।
- Also Read : Betul Big Accident : नेशनल हाईवे पर फिर बड़ा हादसा, बोलेरो वाहन पर पलटा ट्रक; एक की मौत, दो घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु दिल्ली के रहने वाले हैं, जिनकी ट्रेन 2.30 बजे की थी। घटना की जानकारी डायल 100 पर भी दी गई। इस पर क्षेत्र में तैनात दो डायल 100 वाहनों को भी मौके पर रवाना किया गया। इनके द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।



