Betul Bank Robbery Attempt: बैंक में चोरी का प्रयास, दो साल से बना रहे थे प्लान, तीन गिरफ्तार, एक फरार
Betul Bank Robbery Attempt: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की खेड़ीकोर्ट शाखा में 27 जुलाई की रात्रि में चोरी का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। अब 2 और आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
थाना साईंखेड़ा एवं थाना बैतूल कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई। पकड़े गए आरोपियों ने बैतूल गंज थाना क्षेत्र में पूर्व में कुछ चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी कबूल किया है। इसकी कुछ राशि भी आरोपियों से बरामद की गई है।
बैंक में किया चोरी का प्रयास (Betul Bank Robbery Attempt)
पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई 2025 की रात्रि में थाना साईंखेड़ा पुलिस की गश्ती के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम खेड़ीकोर्ट स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में मुख्य गेट का ताला तोड़कर एवं खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। गश्ती दल की मौजूदगी व तत्परता से आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना साईंखेड़ा में धारा 331(4), 305(क), 62 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

संयुक्त पुलिस टीम का किया गठन (Betul Bank Robbery Attempt)
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर साईंखेड़ा, कोतवाली एवं गंज थाने से संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। इलाके की घेराबंदी कर 2 संदिग्धों रोहित पिता किशीरी धुर्वे निवासी कुंडई एवं राकेश पिता मेहबू बरकड़े निवासी बोरी खुर्द थाना आमला से पूछताछ की गई।
दो सालों से बना रहे थे योजना (Betul Bank Robbery Attempt)
दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे पिछले दो वर्षों से खेड़ीकोर्ट बैंक में चोरी की योजना बना रहे थे। गैस कटर उपलब्ध न होने के कारण वे लोहे की सब्बल एवं पाना लेकर बैंक में घुसे थे, परंतु पुलिस की गश्त से डरकर भाग गए थे।

गंज थाना क्षेत्र में भी की थी चोरी (Betul Bank Robbery Attempt)
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना गंज क्षेत्र में पूर्व में हुई ताला तोड़कर की गई चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया है। जिसकी कुछ राशि की बरामदगी की गई है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Betul Bank Robbery Attempt)
पुलिस ने इस मामले में रोहित पिता किशीरी धुर्वे, निवासी कुंडई, राकेश पिता मेहबू बरकड़े, निवासी बोरी खुर्द थाना आमला और रोहित पिता दीपचंद उइके, उम्र 25 वर्ष निवासी उमनपेठ को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से लोहे की दो सब्बल, एक पाना और मोटर साइकिल जब्त की है।
- Read Also: Betul bank robbery attempt: बैतूल में हथियारबंद बदमाशों का बैंक पर धावा, एक आरोपी गिरफ्तार
इनकी रही सराहनीय भूमिका (Betul Bank Robbery Attempt)
इस मामले में निरीक्षक राजन उइके थाना प्रभारी सांईखेड़ा, निरीक्षक रविकांत डेहरिया थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल, उप निरीक्षक पूनमचंद साहू एवं उप निरीक्षक रवि शाक्य, प्रधान आरक्षक शिव उइके, तरुण पटेल, आरक्षक नितिन चौहान, अनिल बेलवंशी (कोतवाली), अनिरुद्ध यादव, प्रदीप कहार (गंज थाना), प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, दिलीप झरबड़े, रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, अहमद अली, रविन्द्र नागले, देवेंद्र ठाकुर, संतराम उइके, विनोद साहू, विकास जैन, आदित्य बेले, कुमेश इवनाती (सांईखेड़ा थाना), साइबर सेल से आरक्षक राजेंद्र धाड़से एवं जितेंद्र की मुख्य भूमिका रही। (Betul Bank Robbery Attempt)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



