बैतूल अपडेट

Betul Accident News : बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, भांजा-भांजी सहित 3 घायल

Betul Accident News : बैतूल जिले के चिचोली थाना अंतर्गत एक बोलेरो की टक्कर से बाइक स्वर युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार महिला और 2 बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। एक अन्य घटना में आग में झुलसी वृद्धा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गौनीघाट निवासी राजकुमार यादव (21) अपनी बहन पिंकी को ससुराल छोड़ने भांजी महिमा (5) और दिव्यांश (4) डोल नांदा बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान गौनीघाट जोड़ पर बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पिंकी और दोनों बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया किया है।

बताया गया कि बच्चों को मामूली चोट आने से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। राजकुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। वह गांव में खेती के साथ ही पढ़ाई किया करता था।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को लगभग 6 से 7 बजे के बीच हुआ है। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

आग से झुलसी वृद्धा की उपचार के दौरान मौत

मुलताई निवासी वृद्धा को आग से झुलसने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। (Betul Accident News)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंता पति चुन्नूलाल आठनेरे (70) गत दिनों आग तापते समय झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया था। (Betul Accident News)

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की शनिवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टर्माटम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। (Betul Accident News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button