Betul Accident News: बैतूल में दो घटनाओं से सनसनी, हाईवे हादसे में युवक की मौत, तालाब में मिला अज्ञात शव
Betul Accident News: बैतूल जिले में बुधवार रात और गुरुवार को सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक ओर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, वहीं दूसरी ओर शहर के बीच स्थित बड़े तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा
बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर बोथिया जोड़ के पास बुधवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झिटापाटी निवासी अम्मु के रूप में हुई, जो गोंडी सरियाम का पुत्र था। जानकारी के अनुसार अम्मु बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में घोषित किया गया मृत
हादसे की सूचना मिलते ही फोरलेन एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय बैतूल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
घर का इकलौता बेटा था मृतक
परिजनों के अनुसार अम्मु मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और अनकावाड़ी क्षेत्र में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- यह भी पढ़ें : MP Wheat Procurement: एमपी में गेहूं MSP खरीदी के लिए पंजीयन 7 फरवरी से, किसानों को मिलेगा 2585 रुपये भाव
बड़े तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
दूसरी घटना गुरुवार शाम बैतूल शहर के कोठी बाजार स्थित बड़े तालाब से सामने आई। यहां तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
चार दिन पुरानी सूचना से जुड़ रही आशंका
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि करीब चार दिन पहले भी एक व्यक्ति के तालाब में कूदने की सूचना मिली थी। उस समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में मिला शव उसी व्यक्ति का हो सकता है।
- यह भी पढ़ें : MP Weather Alert: अगले 3 दिन एमपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, कोहरे के बीच फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
शिनाख्त करने का प्रयास जारी
पुलिस के अनुसार मृतक ने स्वेटर पहन रखा है और उसके बाल सफेद बताए जा रहे हैं। पानी में चेहरा डूबा होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



