बैतूल अपडेट

Betul Accident News : डंपर की टक्कर से होमगार्ड सैनिक की मौत; खंती में गिरी कार, तीन घायल

Betul Accident News : बैतूल। बैतूल के पास सोनाघाटी में डंपर की टक्कर से एक होमगार्ड सैनिक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर भी एक पेड़ से टकरा गया। उधर मुलताई क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इससे एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए।

Betul Accident News : डंपर की टक्कर से होमगार्ड सैनिक की मौत; खंती में गिरी कार, तीन घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड सैनिक रामजी सूर्यवंशी (45) बुधवार शाम को अपनी ड्यूटी पर सोनाघाटी स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सोनाघाटी के पास डंपर क्रमांक एमपी-37/जीए-1932 के चालक ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। डम्पर चालक बाइक सवार सैनिक को दूर तक घसीट कर ले गया। इससे श्री सूर्यवंशी की मौके पर मौत हो गई।

डंपर का चालक भी घायल

नगर सैनिक की मोटर साइकिल को टक्कर मारने के बाद डंपर भी सड़क के बगल एक पेड़ से टकरा गया। इससे डंपर जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वहीं उसके चालक को भी चोट आई है। उसके चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Betul Accident News : डंपर की टक्कर से होमगार्ड सैनिक की मौत; खंती में गिरी कार, तीन घायल

मौके पर पहुंचे आला अफसर

हादसे में नगर सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गई थी। होमगार्ड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

मतगणना स्थल पर थी ड्यूटी (Betul Accident News)

बताया जाता है कि एक दिन पहले होमगार्ड सैनिक की ड्यूटी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। आज शाम वे सोनाघाटी में होमगार्ड कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

खंती में गिरी अनियंत्रित होकर कार (Betul Accident News)

उधर मुलताई से वरूड़ की ओर जा रही एक कार बुधवार को अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। इससे कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, वहीं कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। वे एक ही परिवार के बताए जा रहे। उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल मुलताई में भर्ती करवाया गया।

मुलताई से जा रहे थे वरूड़ (Betul Accident News)

बताया जा रहा है कि यह लोग मुलताई से वरुड़ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया। मुलताई का खंडाग्रे परिवार अल्टो कार से वरुड़ जा रहा था। कार में मीनाक्षी पति आशीष 40 वर्ष, आशीष नारायण राव खंडाग्रे 44 वर्ष और उनका बेटा आभांश पुत्र आशीष 9 वर्ष सवार थे।

इसलिए हुआ यह हादसा (Betul Accident News)

जानकारी के अनुसार सामने से एक बड़ा वाहन आ रहा था। जिससे बचने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जाकर खंती में उतर गई। दुर्घटना के बाद घायलों को कार से लोगों ने बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सरकारी अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद तीनों घर चले गए हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button