Betul Accident News: तीन सड़क हादसों में चार की मौत, घर से लापता युवक का कुएं में मिला शव
Betul Accident News: Four killed in three road accidents, body of youth missing from home found in well
Betul Accident News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर से लापता एक युवक का कुएं में शव मिला है। पुलिस सभी मामलों की जांच में कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर क्षेत्र के ग्राम सतनेर के पास शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार पिता नत्थू सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी पुसली की मौत हो गई।
हादसे के बाद युवक को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था। यहां से जिला अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने युवक मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से पुसली से चिचोली जा रहा था तभी हादसा हो गया।
सड़क पार कर रहे ग्रामीण को मारी टक्कर
दूसरा हादसा थाना आमला क्षेत्र के अंतर्गत जमदेही में हुआ। पुलिस के मुताबिक सुकु पिता छोटे उइके 55 वर्ष पैदल सड़क पर कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुकु को गंभीर हालत में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया था।
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। दोनों ही मृतकों का जिला चिकित्सालय में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- यह भी पढ़ें: Post Office Schemes : बैंक FD तो कुछ भी नहीं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने सीधे मिल रहा 90 हजार रुपये का ब्याज
मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
आमला–बोरदेही मार्ग पर स्थित बोरीखुर्द के निकट शुक्रवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ है।
बताया जाता है कि बोरीखुर्द मार्ग पर रात 10 बजे के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कचरबोह निवासी अशोक उइके और बुद्ध राम कुमरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
इस हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक सुरेश कुमरे कचरबोह गभीर घायल हो गया। उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक उइके बोरदेही में शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।
अस्पताल के डॉ. राकेश बचले ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की भिड़ंत तेज गति में होने के कारण हुई है।
भिडंत की आवाज लोगों को दूर तक सुनाई दी। इसके बाद दुर्घटना होने की जानकारी आमला पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। समय पर एम्बुलेंस नहीं आने के बाद गम्भीर घायलों को निजी वाहन से आमला अस्पताल भेजा गया।
- यह भी पढ़ें: Jio Best Recharge Plan: Jio ने लांच किया जबरा प्लान, मूवी, मैच सबकुछ फ्री में, देखें डिटेल्स
लापता युवक का कुएं में शव मिला (Betul Accident News)
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में घर से गायब युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एलबी लॉन के सामने राजा भोज कालोनी निवासी वेदांशु पिता गणेश नामदेव उम्र 19 वर्ष का शव खेत के कुएं में मिला है। मृत युवक के परिजन ने शुक्रवार शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उनका बेटा शुक्रवार दोपहर दो बजे से गायब है।
वह बडोरा की एक डेयरी पर काम करता था। दोपहर से वेदांशू डेरी पर भी नहीं था। उसने खाना भी नहीं खाया था। परिजनों ने रात तक कॉलोनी के आसपास तलाश की, लेकिन वेदांशु नहीं मिला था।
बैतूल बाजार फोरलेन के बाजू में मनोज उईके का खेत है। वहां स्थित कुएं में आज सुबह टोपी और चप्पल तैरते दिखाई दी। तब पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कुएं में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
- यह भी पढ़ें: Gold Is Real or Fake: सोना खरीदने जा रहे हैं, ठहरिये… 2 मिनट में ऐसे पता करें कहीं नकली तो नहीं!
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




