Betul Accident News: एक और हादसा, बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पलटी गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक गंभीर, लगा जाम

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़ (Betul Accident News)
बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर बैतूल जिले के झल्लार थाना अंतर्गत ताप्ती घाट ब्रिज पर आज सुबह एक हादसा हो गया। यहां गेहूं से भरा एक सोनालिका ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक कमलेश उइके गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। ड्राइवर ने शराब के नशे में ताप्ती ब्रिज की दीवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे ट्रैक्टर होकर पलट गया।
घटना की खबर लगते ही झल्लार थाने से एसआई नरेंद्र शाह मौके पर पहुंच गये हैं। चालक को उपचार के लिए भेजा गया है। दुर्घटना से कुछ समय जाम लग गया था। पुलिस ने तत्काल व्यवस्था कर जाम हटाया। वर्ष के अंतिम माह दिसम्बर में रोज दुर्घटनाएं हो रही है।
उल्लेखनीय है कि बीती रात को ही ससुंद्रा चेक पोस्ट पर एक बस और ट्रक की भिडंत भी हो गई। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।



