बैतूल अपडेट

Betul Accident News : बारातियों से भरी टवेरा बाइक को टक्कर मारकर पलटी, 16 घायल

Betul Accident News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार की रात में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के घोड़ाडोंगरी में स्थित पुलिस चौकी के पास बारातियों से भरा टवेरा वाहन बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।

• विकास ठाकरे, घोड़ाडोंगरी

Betul Accident News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार की रात में एक बड़ा सड़क हादसा (Betul Accident News) हो गया। जिले के घोड़ाडोंगरी में स्थित पुलिस चौकी के पास बारातियों से भरा टवेरा वाहन बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में बाइक सवार युवकों सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सुखतवा से शादी समारोह में खमालपुर से बारातियों को लेकर टवेरा वाहन गया था। समारोह में शामिल होने के बाद टवेरा वाहन खमालपुर जा रहा था।

पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

इसी दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास एक बाइक को टवेरा ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं।

घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया भर्ती (Betul Accident News)

घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों को घोड़ाडोंगरी पुलिस और 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया।

शादी में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार (Betul Accident News)

बताते हैं कि बाइक पर जोगी चोपना निवासी रामकिशोर मर्सकोले, असलम मर्सकोले और मनोज मर्सकोले सवार थे। यह तीनों भी सालीढाना गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान घोड़ाडोंगरी की ओर आ रही बारातियों से भरी टवेरा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टवेरा में सवार बाराती भी हुए घायल (Betul Accident News)

बाइक को टक्कर मारने के बाद टवेरा वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टवेरा में सवार करीब 13 बाराती घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button