बैतूल अपडेट

Betul Accident News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल, चल रहा इलाज

Betul Accident News: Youth killed in road accident, one seriously injured, ongoing treatment

Betul Accident News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल, चल रहा इलाजBetul Accident News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के पास शुक्रवार रात में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनारखापा निवासी दो युवक किसी काम से ग्राम खेड़ी आये थे। वापस गाँव जाते समय खेड़ी सांवलीगढ़ में करंजी नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश उइके उम्र 23 वर्ष और पप्पू परपाचे निवासी सोनारखापा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां सतीश उइके को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात का है। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इधर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button