बैतूल अपडेट

Betul Accident News: बैतूल इंदौर हाईवे पर हादसा: गड्ढे में गिरा मिक्सर मशीन का ट्रक, एक की मौत, तीन घायल

Betul Accident News: Accident on Betul Indore Highway: Truck of mixer machine fell in the pit, one killed, three injured

Betul Accident News: बैतूल इंदौर हाईवे पर हादसा: गड्ढे में गिरा मिक्सर मशीन का ट्रक, एक की मौत, तीन घायलBetul Accident News: बैतूल-इंदौर फोरलेन के कार्य के दौरान मंगलवार रात्रि में एक बड़ा हादसा हो गया। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचोली बाईपास पर निर्माण कर रही बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिक्सर मशीन का ट्रक एक गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसके चलते ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मशीन में बैठे तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने से उन्हें चिचोली अस्पताल से जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया है। घटना रात्रि 8 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में ड्राइवर दशरथ पिता भागवत पाल 45 बाड़सागर जिला शहडोल की मौत हो गई। वहीं लक्ष्मण पिता पिसाईको रावत निवासी नहादोन जिला शहडोल के शरीर पर गम्भीर चोट है। दिनेश पिता गोपी पाल निवासी शहरगड़ जिला शहडोल को सर एवं पैर में गंभीर चोट आई है तो गुरुप्रसाद बैस बाड़सागर जिला शहडोल को मामूली चोटे आई है।

हादसे के बाद सभी घायलों को चिचोली अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां दो घायलों की हालत गंभीर होने से उन्हें देर रात 108 एंबुलेंस से बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया। वहीं शव का चिचोली में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इन दिनों बैतूल-इंदौर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button