बड़ी खबरें

Betul Accident News: बस और बोलेरो की भिडंत, बिस्किट से भरा ट्रक पलटा, हादसों में 12 लोगों को आई चोट

Betul Accident News: Bus and Bolero collided, truck full of biscuits overturned, 11 people were injured in the accident

Betul Accident News: बस और बोलेरो की भिडंत, बिस्किट से भरा ट्रक पलटा, हादसों में 11 लोगों को आई चोट

बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे (Bhopal-Nagpur National Highway) पर रविवार अलसुबह मुलताई के पास एक बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। इधर बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे (Betul-Indore National Highway) पर भडूस के पास बिस्किट से भरा एक ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। इसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से करीब 40 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के पास चल रहे गरीब दास बाबा के प्रवचन में शामिल होने आए थे। यह लोग बस से वापिस जा रहे थे। दूसरी ओर बोलेरो में सवार लोग अपने बच्चे को जिला अस्पताल से लेकर ग्राम बाड़ेगांव जा रहे थे। इसी बीच मुलताई क्षेत्र में नगरकोट के पास पीछे से आ रही बोलेरो, बस से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार 8 श्रद्धालुओं और बोलेरो में सवार नीलम बाई, उनकी जेठानी और बच्चे को चोटें आई हैं। नीलम का बेटा जिला अस्पताल में भर्ती था। छुट्टी होने के बाद वे उसे लेकर अपने गांव लौट रही थी। इधर बस में सवार प्रदीप सहाय सहित 7-8 लोगों को चोटें आई है।

इस हादसे के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इसके चलते बस में सवार यात्री सुबह 5 बजे तक परेशान होते रहे। बाद में ड्राइवर की व्यवस्था कर सत्संग में आए यात्रियों को छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। हादसे के बाद आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष रूपाली खाड़े बैतूल से मुलताई की ओर वापस जा रही थी। इस दौरान उन्हें सड़क पर यह दुर्घटना हुई दिखाई दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक पलटने से घायल हुआ ड्राइवर

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

इधर बैतूल-इंदौर हाइवे पर भडूस के पास अचानक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बिस्किट की खेप लेकर नागपुर से इंदौर जा रहा था। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर चंद्रकांत मिश्रा पिता गिरजा प्रसाद निवासी रीवा घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108 एंबुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि घायल चालक का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button