बैतूल अपडेट

Betul Accident News: नेशनल हाईवे का कुंडी जोड़ बना ब्लैक स्पाट, एक और हादसा, शिक्षक की मौत, एक सप्ताह में आधा दर्जन हादसे

Betul Accident News: National Highway's latch joint becomes black spot, another accident, teacher's death, half a dozen accidents in a week

Betul Accident News: नेशनल हाईवे का कुंडी जोड़ बना ब्लैक स्पाट, एक और हादसा, शिक्षक की मौत, एक सप्ताह में आधा दर्जन हादसे
▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

Betul Accident News: बैतूल से इटारसी तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर शाहपुर एवं भौंरा के बीच में स्थित कुंडी जोड़ के पास आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हाईवे पर ठेकेदार के द्वारा मिट्टी के ढेर लगा देने के कारण यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे लोगों की मृत्यु भी हो रही है। रविवार सुबह भी यहां एक हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडी जोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हाईवे के ठेकेदार द्वारा मिट्टी के ढेर लगाने के कारण पिछले 1 सप्ताह में करीब 6 मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई और 6 लोग घायल हुए हैं। ताजा मामला रविवार सुबह का है। शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय के पतौवापुरा में रहने वाले शिक्षक रामशंकर बारसे धपाडा ग्राम से अपने घर मोटर साइकिल से आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर कुंडी के पास उनकी मोटर साइकिल के मिट्टी के ढेर पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार श्री बारसे हाई स्कूल धपाडा में माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जो कि सुबह लगभग 5 बजे अपने घर शाहपुर आ रहे थे। इसी निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर कुंडी जोड़ के पास मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव को लाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक रामशंकर बारसे की मृत्यु की खबर जैसे ही नगर में फैली, समस्त शिक्षक जगत शोक में डूब गया। (Betul Accident News)

Related Articles

Back to top button