बड़ी खबरें

Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, सड़क पर बिखरा पड़ा था शव

Betul Accident News: Tragic accident: Passenger died due to vehicle collision, dead body was scattered on the road

Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, सड़क पर बिखरा पड़ा था शवBetul Accident News: (मनोहर अग्रवाल, खेड़ीसावलीगढ़) क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये है कि सप्ताह भर में तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। आज सुबह फिर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम डहरगांव के पास हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्थल पर काच के टुकड़े बिखरे पड़े है।

वहीं शव के पास एक कैरी बैग में सर्फ़ का पैकेट, गुटखे के पाउच और एक स्टील का गिलास मिला है। युवक 40 वर्ष के लगभग उम्र का है। शव इतना क्षत विक्षत हो गया है कि उसकी शिनाख्त नही हो पाई। घटना की खबर लगते ही खेड़ी पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी, महादेव कनाठे और शुभम मिश्रा ने पहुंचकर 108 एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button