बैतूल अपडेट

Betul Accident News: ऑटो से टकराकर ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक, मौके पर ही हुई मौत

Betul Accident News: Bike driver hit by truck after colliding with auto, died on the spot

Betul Accident News: ऑटो से टकराकर ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक, मौके पर ही हुई मौत

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

Betul Accident News: बैतूल रोड क्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने परमंडल से मुलताई की ओर आ रहा बाइक चालक बाइक के आगे चल रहे ऑटो से टकराया और टकराकर मार्ग पर गिर पड़ा। इसी दौरान मुलताई की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम हेटी निवासी मलखान साहू 22 साल अपने रिश्तेदार हरीश साहू को कक्षा दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से मुलताई आ रहा था। बुधवार सुबह 8.45 के दरमियान पुराने हाईवे पर महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने बाइक के आगे जा रहे ऑटो से उसकी बाइक टकरा गई। ऑटो से बाइक के टकराने के बाद दोनों बाइक सवार गिर गए। इसी दौरान मुलताई से परमंडल की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में मलखान आ गया। ट्रक का पहिया मलखान के सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे मलखान की मौके पर मौत हो गई। वहीं हरीश को मामूली चोट आई है। सूचना पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। निजी एंबुलेंस से मलखान के शव को अस्पताल लाया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button