Betul Accident News : एक और हादसा : अब डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौके पर मौत
Betul Accident News: Another accident: now a bike rider died on the spot due to a dumper collision

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
Betul Accident News: बैतूल जिले में एक और सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा जिले के प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम शेरगढ़ से ग्राम सालई ढाना जाने वाले मार्ग पर हुआ। यहां डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इससे पूर्व शुक्रवार की रात्रि में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम में ग्राम बोरगांव शेरगढ़ निवासी अजय पिता अर्जुन देशमुख 22 साल बाइक पर सवार होकर ग्राम सालई ढाना से वापस ग्राम शेरगढ़ बोरगांव लौट रहा था। उसके साथ कमलेश ओमकार भी बाइक पर सवार था। मार्ग में पत्थर भर कर जा रहे डंपर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अजय की बाइक को टक्कर मार दी।
- Also Read : Chacha Chachi Dance Video: कड़ाके की ठंड में छत पर ठुमके लगाते दिखे चाचा-चाची, वीडियो देख सीटी बजाने लगे लोग
डंपर की टक्कर से अजय बाइक समेत मार्ग पर गिर गया। इस बीच वह डंपर के पहिए की चपेट में आ गया। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश बाल-बाल बच गया। परिजनों ने बताया कि अजय नागपुर में कैटरिंग का काम करता था। वह शनिवार को ही गांव आया था। हादसे में मौत से गांव में मातम पसरा है।
- Also Read : BETUL SAMACHAR: नोटिस देकर रस्म अदायगी, नहीं हट रहा तालाब का अतिक्रमण, अब सरपंच ने लगाई कलेक्टर से गुहार
रात में गई थी दो लोगों की जान
इससे पूर्व साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात में कुर्सियों से भरा एक ट्रक पलट गया था। इस हादसे में आमला से मुलताई आ रहे मुलताई निवासी दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। उन्हें मुलताई अस्पताल से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।



