Best Mileage Bikes : भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट हुई जारी, देखें कौन है नंबर 1
Best Mileage Bikes, Best Mileage Bikes in India, Best Mileage Bikes in India 2023, Best Mileage Bikes in India 2023, Best Mileage Bikes in India, Explore Best Mileage Bikes in India 2023, Best Mileage Bikes in India 2023 Prices, Best Mileage Bikes in India 2023, Best Mileage Bikes in India Prices, Best Mileage Bikes in India 2023, 102 kmpl mileage bike, 90 km mileage bikes, best bike for mileage and style, honda best mileage bike, yamaha best mileage bike, bajaj platina, best mileage scooty, best mileage scooter in india, Top 10 Mileage Bikes In India, Top 10 bikes with the best mileage in India,
Best Mileage Bikes : भारत में मिडिल क्लास फैमिली हमेशा ऐसी बाइक खरीदना पसंद करती आ रही हैं जो कम खर्चे में ज्यादा चले। मतलब उसका माइलेज ज्यादा हो, सर्विस कॉस्ट भी काफी कम हो, मेंटेनेंस तो लगभग ना के बराबर हो। अब जब लोगों की ऐसी डिमांड है तो कई कंपनियों ने इसके हिसाब से बाइक भी बनाई और इन बाइक ने सेल्स के मामले में कई रिकॉर्ड भी बनाएं। आज के समय में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट को देखकर आप अपनी पसंद की बाइक चुन सकते हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट और उनके फीचर्स…
Best Mileage Bikes : TVS Radeon
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम TVS Radeon बाइक का आता है। इस बाइक में 109.7 cc के जबरदस्त इंजन को रखा गया है जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक में ट्रांसमिशन के लिए 4-स्पीड गियरबॉक्स को रखा गया है। वहीं, यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसके बेस मॉडल की कीमत 59,925 रुपये है।
Bajaj CT 110
Best Mileage Bikes : बेस्ट माइलेज वाली बाइक रेंज में बजाज सीटी 110 मॉडल का नाम भी आता है। यह बाइक 115.45 cc के पावर के साथ आती है और यह 70 kmpl की माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, इसके परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो यह 8.44 bhp की पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बाइक की कीमत 66,718 रुपये हैं।

Bajaj Platina 110
इस लिस्ट में तीसरा नाम भी बजाज की बाइक का ही आता है। बजाज प्लेटिना 110 एक लीटर पेट्रोल में 70 किमी प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है और इसकी कीमत 66,718 रुपये हैं। बजाज प्लेटिना 110 में ग्राहकों को 115.45 cc का इंजन मिलता है जो 8.44 bhp की पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इस बाइक में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है।
TVS स्पोर्ट
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट में TVS Sport भी है। यह एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और इसमें 109.7 cc का इंजन मिलता है। कीमत के मामले में TVS स्पोर्ट्स 61,568 रुपए के साथ आती है।
Bajaj Platina 100
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की रेंज में सबसे बढ़िया बजाज की प्लेटिना 100 बाइक है। इस मॉडल को एक लीटर पेट्रोल में 72 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बाइक को आप 52,734 रुपए में खरीद सकते हैं और इसमें 102 cc का इंजन मिलता है जो 7.9 bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है।



