Upcoming Cars: अपडेट होकर नए रूप में आ रही ये पॉपुलर कारें, जल्द मार्केट में मिलेगी, अभी खरीद रहें तो रुक जाए!
Best Cars in India : भारत में कार मार्केट काफी तेजी से बढ़़ रहा है। तेजी से बढ़ते मार्केट में डिमांड को पूरी करने के लिए ऑटो मोबाइल कंपनियां भी प्रोडक्शन में पीछे नहीं है। भारी डिमांड और हाई कॉम्पीटिशन के साथ ज्यादा से ज्यादा सेल करने के लिए कार अपने पुराने वर्जन को हमेशा अपडेट करते रहती है। भारत में सबसे ज्यादा पाॅपुलर 7 कारों के अपटेडेट वर्जन आ रहे हैं। यदि आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो थोका रुक जाए, इससे आप एकदम लेटेस्ट फीचर वाली कार खरीद पाएंगे।

HYUNDAI CRETA NEW MODEL 2022
नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को भी इसी वित्त वर्ष के अंत से पहले लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स के मामले में इसमें कई अपडेट देखने को मिलेंगे लेकिन इंजन और गियरबॉक्स में किसी बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। नई क्रेटा में ट्यूसॉन की तहर दिखने वाले एलईडी डीआरएल मिल सकते हैं।

MAHINDRA XUV300 NEW MODEL 2022
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस त्योहारी सीजन में या फिर 2023 की शुरुआत में एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को पेश कर सकती है। इसमें सबसे बड़ा अपडेट नए 1.2L टर्बो पेट्रोल T-GDI mStallion इंजन के रूप में मिलेगा, जो 130bhp और 230Nm आउटपुट देता है।

HYUNDAI GRAND I10 NIOS NEW MODEL 2022
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई ने अपडेटेड ग्रैंड i10 Nios हैचबैक की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इसे 2023 में किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। इसमें अडेडेट फ्रंट ग्रिल और हेडलैम्प मिलेंगे। इसमें नए टेललैंप और बंपर भी मिलेंगे।

MG HECTOR NEW MODEL 2022
इस त्योहारी सीजन के दौरान 2022 MG Hector फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। कार निर्माता ने पुष्टि की है कि एसयूवी के अपडेट वर्जन में बड़ा 14-इंच का पोर्ट्रेट एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें नई बड़ी ग्रिल भी मिलेगी।

TATA ALTROZ NEW MODEL 2022
Tata Altroz हैचबैक का एक टेस्ट म्यूल हाल ही में देखा गया था। यह हैचबैक का अपडेटेड वर्जन है, जो 2023 में किसी समय तक लॉन्च हो सकती है। प्रोटोटाइप में मोनोटोन अलॉय व्हील्स देखे गए हैं. इसे इंजन सेटअप में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

TATA HARRIER NEW MODEL 2022
नया 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। कई बार इसके स्पाई शॉट्स सामने आ चुके हैं। एसयूवी को फ्रंट एंड पर अपडेट डिजाइन दिया गया है। इसमें नए डिजाइन की ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और हेडलैम्प्स मिलेंगे. इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा भी मिल सकता है।

TATA SAFARI NEW MODEL 2022
इस वित्तीय वर्ष के अंत तक नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट की बिक्री भी शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई सफारी में ADAS सूट मिल सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगी।
News Source:Zeenewsindia.com




